फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Marathas warned government on Kopardi rape case in Maharashtra

महाराष्ट्र में अब मराठाओं ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- टूट रहा है सब्र का बांध

Thu, 03 May 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 03 May 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
 Marathas warned government on Kopardi rape case in Maharashtra

महाराष्ट्र में मराठा एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। मराठा समाज के लोगों ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मराठा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि अगर 18 मई तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर मराठा मोर्चा निकलेगा। लेकिन, अब मूक मोर्चा नहीं होगा। इशारा साफ है कि मोर्चा हिंसात्मक भी हो सकता है।

विज्ञापन


'कोपर्डी में बलात्कारी को फांसी की सजा पर नहीं हो रहा अमल'

बृहस्पतिवार को मराठा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में मराठा मोर्चा के विनोद पाटिल, संजीव भोर पाटिल, राजेंद्र कोंढरे और दिलीप पाटिल आदि शामिल थे। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मांग की कि कोपर्डी में हुए बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है लेकिन, इस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष में कोई लाभ नहीं दिखाई दे रहा है। मराठा मोर्चा के विनोद पाटिल ने चेतावनी दी कि अब तक समाज की ओर से मूक मोर्चा निकाला गया है। लेकिन, अगर 15 दिन में निर्णय नहीं हुआ तो मराठा मोर्चा उग्र भी हो सकता है क्योंकि अब समाज के सब्र का बांध टूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed