फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha Reservation: Chakan area where Section 144 has been imposed due to the protests in Pune 

नहीं थम रही मराठा आंदोलन की आग, फिर भड़की हिंसा- एक ने दी जान

Tue, 31 Jul 2018 02:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Tue, 31 Jul 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
Maratha Reservation: Chakan area where Section 144 has been imposed due to the protests in Pune 
फाइल फोटो

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सुलगी चिंगारी ज्वाला बनती जा रही है। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के बाद सोमवार को पुणे और सोलापुर में फिर हिंसा भड़क उठी। वहीं आरक्षण की मांग के समर्थन में एक और युवक ने आत्महत्या कर ली। पुणे के औद्योगिक क्षेत्र चाकण में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। बाद में उन्होंने करीब दो दर्जन बसों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। हिंसा के चलते भीमाशंकर की ओर जाने वाली एक बस में बैठी गर्भवती महिला घायल हो गई। वहीं, पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया गया। पिंपरी में भी उग्र प्रदर्शन हुए। 

विज्ञापन


चाकण में कंपनियों में काम नहीं हुआ। सोलापुर में स्कूल कालेज बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले की गाड़ी पर हमला बोला उसके बाद पथराव किया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया। दोनों जिलों में धारा-144 लागू कर दी गई है। पथराव एवं हिंसक झड़पों में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मराठा आंदोलन की मांग के समर्थन में प्रमोद होरे पाटिल नामक एक युवक ने औरंगाबाद में रेल से कटकर जान दे दी। प्रमोद ने रविवार को फेसबुक पर पहला पोस्ट किया कि ‘आज एक और मराठा जा रहा है।’ दूसरे पोस्ट में उसने रेल पटरी पर सेल्फी खींची और कैप्शन लिखा, ‘मराठा आरक्षण पर चौथी बलि।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक इस्तीफे की तैयारी में कांग्रेस विधायक
मराठा आंदोलन को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सामूहिक इस्तीफे की तैयारी की है। मुंबई में सोमवार को हुई प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक में कई विधायकों ने सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव दिया। हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने बैठकें कर मराठों के साथ मुस्लिम और धनगर समाज को भी आरक्षण देने की मांग की। बाद में कांग्रेस और एनसीपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।


उद्धव की सलाह, तत्काल दो आरक्षण
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी मराठा आरक्षण को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत मे उन्होंने कहा कि सरकार राज्य पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाए तत्काल मराठा आरक्षण दे। उद्धव ने कहा कि मौजूदा आरक्षण को यथावत रखते हुए मराठा समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed