{"_id":"5b63d1414f1c1b6e118b70a0","slug":"maratha-reservation-21-year-old-commits-suicide-for-not-getting-jobting-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आंदोलन: बीएससी होने के बाद भी नहीं मिल रही नौकरी, लिखकर, 21 साल के छात्र ने फांसी लगाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा आंदोलन: बीएससी होने के बाद भी नहीं मिल रही नौकरी, लिखकर, 21 साल के छात्र ने फांसी लगाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में मराठा समुदाय के 21 वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर बाद चिकलथाना इलाके के चौधरी कॉलोनी में अपने घर में उमेश आत्माराम इंदैत ने फांसी लगा ली।
दरअसल, मराठा संगठन अपने समुदाय के लिए नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले दो हफ्तों में युवकों की आत्महत्या के कम-से-कम छह मामले सामने आ चुके हैं। इंदैत ने कथित सुसाइड नोट में नौकरी नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर जान देने वाली की संख्या 6 हो गई है। बीड़ और नांदेड़ में एक-एक, औरंगाबाद में चार लोग सुसाइड कर चुके हैं। मराठा संगठन ने गुरुवार को जेल भरो आंदोलन किया। 9 अगस्त को जन आंदोलन किया जाएगा। ये लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत 16% आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन