फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marandi claims- BJP will form government in Jharkhand; Candidates included in the first list are also excited

Assembly Elections: मरांडी का दावा- झारखंड में भाजपा बनाएगी सरकार; पहली सूची में शामिल उम्मीदवार भी उत्साहित

Sun, 20 Oct 2024 02:10 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 02:10 AM IST
सार

Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार को 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Marandi claims- BJP will form government in Jharkhand; Candidates included in the first list are also excited
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाता

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर की राजनीति में गर्माहट हैं। वहीं भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों के नाम को लेकर चयन प्रक्रिया के बाद  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव घोषित हो चुका है, हम पहले से ही काम कर रहे थे, अब सभी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में और अधिक काम करेंगे। बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण 13 नवबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होना है।  
विज्ञापन


भाजपा का दांव
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की पहली सूची में दो पूर्व सीएम शिबू सोरेन और रघुवर दास की बहु, तो दो पूर्व सीएम चंपई सोरेन और बाबूलाल मरांडी व दो पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में पूर्व सीएम मरांडी को धनवार, सोरेन परिवार की बहु सीता सोरेन को जामताड़ा, पूर्व सीएम चंपई को सरायकेला और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

 
जमशेदपुर से भाजपा का समीकरण
पार्टी ने जमशेदपुर पूर्वी से ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन और नाला से माधव चंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सूची के अनुसार दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर सिंह, देवघर से नारायण दास, जमुआ से मंजू देवी, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत और कोडरमा से नीरा यादव, बरकट्टा से अमित कुमार, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रोशन लाल, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्ज्वल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो और जमुआ से डॉ. मंजू देवी को टिकट दिया गया है।


'झारखंड में बीजेपी बनाएगी सरकार'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में भ्रष्टाचार और लूट का स्तर इतना बढ़ गया है कि सरकारी कार्यालय भी जबरन वसूली का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे, चुनाव घोषित होने का, ताकि उन्हें वोट देने और सरकार बदलने का मौका मिल सके। 
 



परितोष सोरेन ने भाजपा का जताया आभार
इसके साथ ही शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके सहयोग के कारण ही पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। इस बार यह चुनौतीपूर्ण नहीं है, क्योंकि पार्टी का संगठनात्मक कार्य पहले से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से मौजूदा सरकार ने लोगों को लूटा और धोखा दिया है, उसका खामियाजा झामुमो को भुगतना पड़ेगा। 
 

भाजपा ने सुरेश मुर्मू पर जताया भरोसा 
वहीं जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश मुर्मू ने कहा कि मैं भाजपा की राज्य और केंद्रीय इकाई को धन्यवाद देता हूं। यह टिकट सुरेश मुर्मू के लिए नहीं बल्कि जामा विधानसभा के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है और वे हमारी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और हम यहां से भारी अंतर से जीतेंगे। मैंने यहां से दो बार चुनाव लड़ा है, हम हारे लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं, इस बार यह बदलेगा और हम जीतेंगे। इसके साथ ही सुरेश मुर्मू ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है, सीता सोरेन भाजपा में हैं और वह हमारा समर्थन करेंगी, वह मेरे लिए प्रचार भी करेंगी क्योंकि वह अब भाजपा का हिस्सा हैं।
 




भरोसा डगमगाने नहीं दुंगा- निर्भय कुमार
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और हमारे प्रदेश अध्यक्ष और सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं उनके भरोसे को डगमगाने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत से यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बने। हमें उम्मीद है कि इस सरकार को हटाने के लिए सभी लोग भाजपा का साथ देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed