{"_id":"6555f71c9c3ef90aa7035c56","slug":"maoists-threaten-to-blow-up-hamas-rally-of-fake-comrades-in-kerala-s-kozhikode-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: माओवादियों ने कोझिकोड में होने वाली हमास समर्थक रैली को उड़ाने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: माओवादियों ने कोझिकोड में होने वाली हमास समर्थक रैली को उड़ाने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
सार
पत्र में माओवादियों ने कहा है कि अगर सरकार ने यह सब बंद नहीं किया तो कोच्चि में यहोवा में सम्मेलन के दौरान जो हुआ था, वैसा ही कुछ जिले में 'फेक कॉमरेड्स की हमास के समर्थन वाली रैली' के दौरान हो सकता है।
विज्ञापन
केरल पुलिस
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने कोझिकोड के जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजकर धमकी दी है। इन माओवादियो ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर सरकार और पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई को रोका नहीं तो 'फेक कॉमरेड्स की होने वाली हमास के समर्थन वाली रैली में विस्फोट किया जाएगा। माओवादियों का ये पत्र बुधवार को कलेक्टर कार्यालय को मिला था। इसके बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अधिकारी ने इस बारे में बताया कि माओवादियों की तरफ से मिले पत्र में कहा गया है कि सरकार कोझिकोड जिले की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय 'विदेशी आतंकवादियों' के लिए रैलियां आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि माओवादियों को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं। पत्र में माओवादियों ने कहा है कि अगर सरकार ने यह सब बंद नहीं किया तो कोच्चि में यहोवा में सम्मेलन के दौरान जो हुआ, वैसा ही कुछ जिले में 'फेक कॉमरेड्स की हमास रैली' के दौरान हो सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने यह भी कहा कि नादक्कवु पुलिस स्टेशन के SHO को मामले के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहां माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नादक्कवु पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आईपीसी और केरल पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि यह पत्र राज्य के कन्नूर और वायनाड जिलों में माओवादियों और केरल पुलिस की विशेष टीमों के बीच हालिया सशस्त्र टकराव के मद्देनजर आया है।