रेल पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर नक्सली हमला, सात वाहन फूंके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मुफस्स्लि थाना अंतर्गत पैमार नदी पर बन रहे रेलवे पुल के बेस कैंप पर रविवार की रात भाकपा माओवादी संगठन के हथियार बंद दस्ते के लगभग 40 लोगों ने हमला कर कैंप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर सात वाहन फूंक दिये।
नक्सलियों ने वहां एक पर्चा छोड़कर निर्माण की लागत का 10 फीसदी देने की मांग की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार रेलवे पुल निर्माण करा रही कंपनी एसपी मलिक के कर्मचारी खाना खाकर सो रहे थे।
रात करीब दो बजे मगध जोनल कमेटी के नक्सली दस्ते ने कैंप पर हमला कर दिया। कर्मचारियों को बंधक बनाकर नक्सलियों ने कैंप में खड़ी पोकलेन, हाइड्रा, सूमो गाड़ी, बाइक, क्रेन और दो हाइवा में आग लगा दी।
कैंप कार्यालय में रखे 35 हजार नगद सहित कर्मचारियों के मोबाइल भी लेते गए
साथ ही कैंप कार्यालय में रखे 35 हजार नगद सहित कर्मचारियों के मोबाइल भी लेते गए। नक्सलियों ने कर्मचारियों को लेवी दिये बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की चेतावनी दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते व फायरिंग कर भाग निकले।
एसएसपी गरिमा मलिक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए इलाके को सील कर तलाश की जा रही है।