{"_id":"5bc528c0bdec2269b6429778","slug":"many-trains-of-delhi-howrah-route-will-remain-canceled-in-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें, अगले कुछ दिन नहीं चलेंगी दिल्ली-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यात्री कृपया ध्यान दें, अगले कुछ दिन नहीं चलेंगी दिल्ली-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
देश के सर्वाधिक व्यस्तम मार्गों में एक दिल्ली-हावड़ा रूट पर अगले कुछ दिन दर्जन भर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 14 ट्रेनों का रेलवे ने रास्ता भी बदला है। इस रूट के मुगलसराय खंड के डेहरी ऑन सोन में अनुरक्षण कार्य रेलवे की ओर से किया जाना है। इस अवधि में जहां कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं तो कुछ का रूट भी बदला गया है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उसमें से कुछ इलाहाबाद जंक्शन भी आती हैं। जिन ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त किया है उसमें हावड़ा-आनंद बिहार 23, 26 अक्तूबर को, हटिया-आनंद बिहार 24, 26, 28 अक्तूबर को, रांची अजमेर 25 को, अजमेर-रांची 27 को, कोल्हापुर-धनबाद 25 को, धनबाद-कोल्हापुर 29 को, आनंद बिहार-हावड़ा 25, 28 को, आनंद विहार-हटिया 25, 27, 29 को, कोलकाता-आगरा कैंट 25 को एवं आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कालका मेल, भावनगर-आसनसोल, नई दिल्ली-पुरी, सियालदाह-अजमेर, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 23 से 29 अक्तूबर की अवधि में बदले हुए रास्ते से इलाहाबाद आएगी।
विज्ञापन