फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Many top Bollywood actresses can go behind bars on the lines of Rhea Chakraborty, NCB is collecting these five evidences

रिया चक्रवर्ती की तर्ज पर सलाखों के पीछे जा सकती हैं कई फिल्मी अभिनेत्रियां, एनसीबी जुटा रही है ये पांच सबूत

Thu, 24 Sep 2020 06:40 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 24 Sep 2020 06:40 PM IST
सार

एनसीबी ने अब बयान दर्ज कराने के लिए दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया है, जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर 26 सितंबर को एनसीबी कार्यालय में पहुंचेंगी। खास बात है कि अभी तक जो बयान दर्ज हुए हैं, उनमें ड्रग्स के लेनदेन और उसकी पेमेंट के पुख्ता सबूत जांच एजेंसी को मिले हैं...

विज्ञापन
Many top Bollywood actresses can go behind bars on the lines of Rhea Chakraborty, NCB is collecting these five evidences
Rhea chakraborty - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत मामले की ड्रग एंगल से जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हाथ अब बॉलीवुड की टॉप स्टार अभिनेत्रियों तक पहुंचने लगे हैं। रिया चक्रवर्ती से हुई पूछताछ ने एनसीबी को ड्रग्स सिंडिकेट तक पहुंचने का एक जरिया दे दिया है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में कौन ड्रग्स ले रहा है और किसके यहां पर वह कैसे पहुंच रही है, पैसे लेन-देन का तरीका क्या होता है, बिचौलिये की भूमिका व ड्रग्स का डिमांड नोट, ये सारे सबूत एनसीबी एकत्रित कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने एनसीबी की राह आसान कर दी है। इसके जरिए कम से कम जांच एजेंसी आरोपी व्यक्ति के पास पूछताछ का समन भेज सकती है और उसमें कुछ ठोस निकलता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। एनसीबी के सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम बताया है, वे अभी सलाखों के पीछे हैं। इनके बारे में लिखित बयान भी एजेंसी के पास मौजूद हैं।

विज्ञापन


एनसीबी ने अब बयान दर्ज कराने के लिए दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया है, जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर 26 सितंबर को एनसीबी कार्यालय में पहुंचेंगी। खास बात है कि अभी तक जो बयान दर्ज हुए हैं, उनमें ड्रग्स के लेनदेन और उसकी पेमेंट के पुख्ता सबूत जांच एजेंसी को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी में शीर्ष पद पर काम करने के बाद दूसरे कैडर में तैनात एक टॉप अफसर ने अनौपचारिक बातचीत में कहा, बॉलीवुड में ड्रग्स लेने वालों की चेन अब लंबी होती जाएगी। इस वक्त जांच एजेंसी की जो टीम इस केस को हैंडल कर रही है, उसके अधिकारी व कर्मचारी बहुत अनुभवी हैं। वे ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करके ही दम लेंगे।

ऐसी संभावना है कि यह केस केवल रिया चक्रवर्ती और शोविक सहित उन 19 लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, जो इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर एनसीबी ने दर्जनों नए आरोपियों के पास समन भेजने की तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया के चैट समन भेजने के लिए काफी हैं। 19 में से 16 आरोपी जो कि अभी तक जेल में हैं, उनमें कई ड्रग पेडलर भी थे। उन्होंने सोशल मीडिया का वह तरीका जांच एजेंसी के सामने जाहिर किया है, जिसमें ड्रग्स का डिमांड नोट तैयार करने से लेकर पैसे के लेन-देन का तरीका भी बताया गया है। दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खंबाटा व दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से होने वाली पूछताछ में बॉलीवुड के दर्जनों नए नाम इस केस से जुड़ सकते हैं।
 

सूत्रों के अनुसार, टीवी एक्टर सनम-अबिगेल से मिली जानकारी के बाद एनसीबी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की है। मुंबई के तीन ड्रग पैडलर, जिनसे एनसीबी पूछताछ कर चुकी है, उन्होंने कई अहम जानकारियां एजेंसी को मुहैया कराई थीं। सुशांत और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का नाम भी उक्त आरोपियों ने ही एजेंसी को बताया था। मैनेजर करिश्मा प्रकाश की चैट दीपिका की गिरफ्तारी का सबब बन सकती है। एनसीबी को वह चैट मिल चुकी है, जिसमें वह ड्रग्स का इंतजाम कराने की बात भी कह रही थी।



आरोपियों को लेकर जांच एजेंसी ड्रग्स के पेमेंट तरीके का भी पता लगा रही हैं। चूंकि जांच एजेंसी को कोर्ट में यह बताना होगा कि फलां डेट पर इस माध्यम से ड्रग्स की एवज में पेमेंट की गई थी। बाद में कोई भी आरोपी अपने बयानों से न मुकरे, इसके लिए जांच एजेंसी कई आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। अगले सप्ताह तक जिन नए लोगों के नाम इस केस में आएंगे, वे ड्रग्स पैडलर का नंबर देने और दूसरे तरीके से अपने परिचित तक ड्रग्स पहुंचाने में मदद करने की बात करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed