फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Train Fire Accident: 10 Killed as Massive Fire Breaks Out On Train At Madurai Railway Junction

Tamil Nadu: कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, पर्यटक ट्रेन के कोच में लगी आग; 10 की मौत, 20 अन्य घायल

Sat, 26 Aug 2023 08:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Aug 2023 08:41 AM IST
सार

बताया गया कि यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu Train Fire Accident: 10 Killed as Massive Fire Breaks Out On Train At Madurai Railway Junction
Train Fire - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर को हादसे की वजह बताया है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक प्राइवेट पार्टी कोच यानी किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा था। उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रेल कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 


रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

हादसे की वजह अवैध रूप से लाया गया गैस सिलेंडर
बताया गया कि यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी। आग लगने की भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए थे।

17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी
डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। चेन्नई से उनकी लखनऊ लौटने की योजना थी। घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है। इससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था।

कोच में तीर्थयात्री थे
मदुरै की जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई। कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 10 शव निकाले गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

घायल ने सुनाईआप बीती 
मदुरै के पास एक ट्रेन कोच में आग लगने की घटना में घायल हुईं एक महिला रेखा ने बताया कि मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और धमाके की आवाज सुनी। हर तरफ आग दिखाई दे रही थी। हम सभी तुरंत भागे और खिड़की के पास पहुंचे, लेकिन वह बंद थी। फिर हमने किसी तरह उसे खोला। जो पीछे थे वे भाग गए और जो आगे बैठे थे वे फंस गए।

स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषण की। तमिलनाडु के मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने बताया कि इस घटना में 9-10 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें से चार लोगों की पहचान हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके गृहनगर भेजा जाएगा। हम उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर रहे हैं। 



ममता ने मौतों पर दुख प्रकट किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौतों पर दुख प्रकट किया और रेलवे से सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि रेलवे में एक और दुखद घटना हुई। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करती हूं, उम्मीद है कि हादसे की जांच कर जल्द ही जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

क्या कहता है नियम? 
नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के पोर्टल का उपयोग करके प्राइवेट पार्टी कोच बुक कर सकता है, लेकिन उसे डिब्बे में गैस सिलेंडर या कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है। कोच का इस्तेमाल केवल यात्रा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed