फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many people dead in fire at candle factory in Pimpri-Chinchwad area near Pune know all updates in hindi

महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग; छह लोगों की मौत

Fri, 08 Dec 2023 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Dec 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
many people dead in fire at candle factory in Pimpri-Chinchwad area near Pune know all updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शुक्रवार को एक स्पार्कलिंग मोमबत्ती निर्माण इकाई में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने यह जानकारी दी है। घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने ससून जनरल अस्पताल का दौरा किया और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन


फैक्टरी में विशेष चमचमाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए आगे कहा कि फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2.45 बजे तलवाडे स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, छह शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें नौ महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। घायल व्यक्तियों की पहचान शिल्पा राठौड़ (31), प्रतीक्षा तोरणे (16), अपेक्षा तोरणे (26), कविता राठौड़ (45), रेनुका ताथोड़ (20), कोमल चौरे (25), सुमन (40), उषा पाडवे ( 40), प्रियंका यादव (32) और यूनिट के मालिक शरद सुतार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घटना पर दुख व्यक्त किया और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया। पवार ने कहा कि आग्निकांड के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय किए जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed