{"_id":"5dbfa2a88ebc3e016a183d34","slug":"many-people-dead-and-several-injured-on-old-pune-mumbai-highway-as-bus-driver-lost-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, पांच की मौत, 40 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, पांच की मौत, 40 घायल
Mon, 04 Nov 2019 09:31 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक बस पलट गई है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के भोर घाट के पास स्थित पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत और लगभग 40 घायल हो गए हैं। बस चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह दुर्घटना घटी।
विज्ञापन
#UPDATE Maharashtra: Death toll rises to 5 in the incident wherein a bus driver lost control of his vehicle on old Pune-Mumbai highway, near Bhor Ghat, today. https://t.co/66aIgrx5qb
— ANI (@ANI) November 4, 2019विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस 60 फीट गहरी खाई में गिरी। हाईवे पुलिस ने बताया कि घायलों को पनवेल, उरसे, तेलेगांव और निगड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह के पांच बज घटी जब चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके बाद बस खाई में गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौके पर जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक दो साल का बच्चा, एक युवा लड़की, एक आदमी और एक महिला शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बचाव दल देवदूत और हाईवे पुलिसकर्मियों, खोपोली पुलिस और लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस अधीक्षक (राजमार्ग) मिलिंद मोहिते ने कहा कि पुलिसकर्मी अभी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या बस के अंदर और भी लोग फंस हुए हैं या नहीं। खोपोली पुलिस थाने के निरीक्षक धनजी क्षीरसागर ने बताया कि हादसा सुबह पांच बजे अमृतगंज पुल सुरंग के पास हुआ।
सतारा जिले के खराद से मुम्बई जा रही बस में 47 लोग सवार थे। क्षीरसागर ने बताया, 'हादसे में कम से कम पांच लोगों की जान चली और चालक सहित 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।' उन्होंने बताया कि ये लोग खराद से दिवाली की छुट्टियां मना लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का रायगढ़ जिले के खोपोली में खालापुर स्थित अस्पतालों में इलाज जारी है।