फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many leaders including PM Modi congratulated Neeraj Chopra on winning gold in World Athletics Championship

Neeraj Chopra Gold: पीएम मोदी से लेकर अनुराग ठाकुर तक, देखें देश की बड़ी हस्तियों ने नीरज को कैसे दी बधाई

Mon, 28 Aug 2023 11:16 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
many leaders including PM Modi congratulated Neeraj Chopra on winning gold in World Athletics Championship
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अब विश्व चैंपियन भी बन गए। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने नीरज के लिए लिखा "प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने उत्कृष्टता का एक और उदाहरण दिया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।"
विज्ञापन

 


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया 
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।'

भारतीय सेना ने दी बधाई
भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

Image

कांग्रेस ने दी बधाई
कांग्रेस पार्टी ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को बधाई दी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) एकाउंट पर लिखा, 'गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहरा दिया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया है। देश का मान बढ़ाने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

किरेन रिजिजू ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जीत के बाद भारत के गोल्डन बॉय को बधाई दी है। उन्होंने शोसल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और उन्होंने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं! बधाई हो नीरज चोपड़ा।
 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक
ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।


पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।



बता दें कि नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने का 40 साल का इंतजार खत्म किया है। 1983 में हेलसिंकी में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार भाग लिया था, तब से स्वर्ण पदक का इंतजार था। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले नीरज पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। 

पिछली बार जीता था रजत पदक
पिछली बार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। 25 साल के भारतीय स्टार एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed