Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; छह घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश हताहत मध्य प्रदेश के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने मुआवजे का एलान किया है। छह लोग घायल हुए हैं। हताहतों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। फैक्ट्री में धमाका सुबह करीब 9:45 बजे हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए। इस वजह से डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Noida Fire: सेक्टर 18 में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, लोग ऊपर से कूदे; कुछ के फंसे होने की सूचना
डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा नगर पालिका के अग्निशमनकर्मी मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। इससे पहले जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया था कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। छह अन्य घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया, 'आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।' उन्होंने तब घटना स्थल पर सात श्रमिकों की मौत की बात कही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।'
कटक शॉपिंग मॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
इस बीच मंगलवार को ओडिशा के कटक में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
ये भी पढ़ें- गुजरात हादसे में 21 की मौत: मरने वालों में अधिकांश एमपी के निवासी, CM मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का एलान
राजकोट में डिटर्जेंट फैक्टरी में आग, दमकलकर्मी घायल
राजकोट में मंगलवार को एक डिटर्जेंट और साबुन निर्माण फैक्टरी में आग लग गई। इसमें दमकलकर्मी झुलस गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित दवे ने बताया कि आग दिवेलिया क्षेत्र में स्थित तीन मंजिला फैक्टरी में लगी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि जेके कॉटेज फैक्टरी में बैरलों में रखे रसायनों में विस्फोट हो गया। इससे आग तेजी से फैल गई। डिटर्जेंट और साबुन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले अरंडी और चीड़ के तेल को बैरल में रखा गया था और आग लगने के कारण उनमें विस्फोट हो गया। आग बुझाने के दौरान एक फायरमैन का पैर टूट गया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.