फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Buldhana Accident Tragic Road Accident in Maharashtra’s Buldhana Bus-Suv Collision Details in Hindi

Buldhana Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा; बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Wed, 02 Apr 2025 08:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 08:28 AM IST
विज्ञापन
Buldhana Accident Tragic Road Accident in Maharashtra’s Buldhana Bus-Suv Collision Details in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस एक बोलेरो से टकरा गई। इसके तुरंत बाद एक निजी बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। निजी बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से से चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


मुर्शिदाबाद में ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, चार की मौत
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक डंपर ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक दो वर्षीय बच्चे सहित एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हुई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को समशेरगंज इलाके में हुई, जब चार लोग डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे। डंपर ट्रक ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी और चारों लोगों को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान एजाज शेख, तौहीक शेख, जाहुल शेख और दो वर्षीय आसिफ शेख के रूप में हुई है। वे फरक्का थाना क्षेत्र के महादेवनगर गांव के निवासी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किया
अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया और डंपर ट्रक समेत अन्य फंसे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उन्होंने बताया कि बाद में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed