फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many arrested for transporting beef in Karnataka, Hindu group torches car

कर्नाटक: गोमांस ले जाने के आरोप में सात गिरफ्तार, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर जलाई कार

Mon, 25 Sep 2023 08:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 08:26 AM IST
सार

बवाल उस वक्त खड़ा हो गया, जब श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने डोड्डाबल्लापुर में एक पर्यटन स्थल के पास गोमांस ले जा रहे वाहनों को रोका। वाहनों में गोमांस मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने काफिले में शामिल एक कार में आग लगा दी। 

विज्ञापन
many arrested for transporting beef in Karnataka, Hindu group torches car
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर के पास रविवार को अवैध रूप से गोमांस ले जा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि छह वाहनों से करीब 18 टन गोमांस बरामद किया गया। 

विज्ञापन

कार में लगाई आग

बवाल उस वक्त खड़ा हो गया, जब श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने डोड्डाबल्लापुर में एक पर्यटन स्थल के पास गोमांस ले जा रहे वाहनों को रोका। वाहनों में गोमांस मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने काफिले में शामिल एक कार में आग लगा दी। 

विज्ञापन

21 लोग गिरफ्तार

हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सख्ती करते हुए अवैध रूप से गोमांस ले जा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, टाटा इंडिका कार में आग लगाने के आरोप में 14 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दी गालियां

बंगलूरू ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वाहनों को रोका और गाड़ी चला रहे लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। छह वाहनों में एक टाटा इंडिका कार और कई पिकअप ट्रक शामिल थे।

पुलिस पर आरोप

वहीं दूसरी ओर, श्रीराम सेना के महासचिव सुंदरेश नागरल ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टोलगेट पर मौजूद पुलिस ने गोमांस ले जा रहे वाहनों को रोकने की जगह वहां से जाने दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया? नागरल ने जिला प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने के लिए घटनास्थल का दौरा करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed