फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Yadava says where there will be first hundred percent vaccination in village and bastI area, development work of Rs 20 lakh will be done there

किसान मोर्चा: जिस गांव-बस्ती में पहले सौ फीसदी वैक्सीनेशन होगा, वहां 20 लाख रुपये का विकास कार्य किया जाएगा 

Fri, 11 Jun 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 02:57 AM IST
सार

  • भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा पूरे देश में विशेष अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन दिलाने में करेगा सहयोग

विज्ञापन
Manoj Yadava says where there will be first hundred percent vaccination in village and bastI area, development work of Rs 20 lakh will be done there
कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (किसान मोर्चा) मनोज यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के जिस भी गांव-बस्ती में शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने का काम पूरा किया जाएगा, उस गांव या बस्ती में 20 लाख रुपये का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे गांव-बस्ती के लोग स्वयं आपसी सहमती से यह निर्धारित कर सकेंगे कि उक्त 20 लाख रुपये से उनके गांव में किस प्रकार का विकास कार्य किया जाए। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इस कार्य की पूरे देश में लागू कराने का कार्य करेगा।  
विज्ञापन


मनोज यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर के लोकसभा क्षेत्र में भी गांवों में विकास कार्य किए जाएंगे। स्वयं राजकुमार चाहर ने इस बात की घोषणा अपने लोकसभा क्षेत्र में की है। उन्होंने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे पूरे देश में लोगों को वैक्सीन दिलाने में सहयोग करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर ने अपने लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी से इस तरह की मुहिम चलाकर जिससे शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो, जिससे जन-जन की जान बचाई जा सके। उन्होंने एक नजीर पेश की है जो सभी के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा का माध्यम बनेगी।


भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान से अधिक से अधिक जनजागृति बढ़ेगी एवं अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होगा जिससे कोरोना की लड़ाई में कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed