फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Tiwari demand, A case of murder should be lodged on Arvind Kejriwal.

मनोज तिवारी ने की मांग, केजरीवाल पर चले हत्या का मुकदमा

Tue, 11 Sep 2018 10:06 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari demand, A case of murder should be lodged on Arvind Kejriwal.

मोतीनगर में सीवर की सफाई करने में हुई पांच कर्मियों की मौत के बारे में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने के आरोप में अगर इंजीनियर पर तमाम धाराओं में मामला चलाया जा सकता है तो उसी विभाग का अध्यक्ष होने के नाते अरविंद केजरीवाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इसके पहले भी कई बार सफाई कर्मचारियों की मौत इसी तरह के मामले में हुई है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन मामलों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके कारण अब पांच अन्य लोगों की मौत हुई है। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष होने के  नाते अगर केजरीवाल कड़ा कदम उठाते तो इन पांच लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से सफाई के लिए आधुनिक मशीनें लाने की बात कही गई थी, लेकिन उनसे किया गया यह वादा एक छलावा साबित हुआ। 
विज्ञापन


अपनी रोजी-रोटी के लिए सफाई कर्मचारियों को हाथों से सफाई का काम करना पड़ता है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है। तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मौत के बाद केजरीवाल अब तक उनके घर तक नहीं पहुंचे हैं और न ही मदद का कोई ठोस आश्वासन दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल का सफाई करने वाली कंपनी से कोई गुप्त समझौता हो सकता है जिसकी वजह से वे उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सफाई कर्मियों की मौत रविवार को मोतीनगर के डीएलएफ के केपी टॉवर में सीवर की सफाई करने के दौरान हो गई थी। मनोज तिवारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों और सफाई संगठनों के लोगों से भी मुलाकात की।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed