फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manoj sinha say Gazipur may soon get University if college management improves quality

कॉलेज प्रबंधन अगर सुधार करें तो जल्द ही गाजीपुर को मिल सकती है यूनिवर्सिटी- मनोज सिन्हा

Sun, 17 Sep 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
manoj sinha say Gazipur may soon get University if college management improves quality

गाजीपुर में यूनिवर्सिटी होनी चाहिए लेकिन सवाल है कि कॉलेजों की गुणवत्ता इस मापदंड पर कितना खरा उतरते हैं। रेल राज्यमंत्री और संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने कहा कि पहले गाजीपुर के कॉलेज प्रबंधन गुणवत्ता में सुधार करें। अगर ऐसा हुआ तो दो माह के भीतर गाजीपुर में यूनिवर्सिटी स्थापित हो जाएगी।

विज्ञापन


मनोज सिन्हा शनिवार को गाजीपुर के पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पीजी कॉलेज से अपने भावनात्मक रिश्ते को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह कभी इस कॉलेज में एक साल तक छात्र रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह में आने के बाद वह भाव फिर से उनके मन में जागने लगा है। कॉलेज के शिक्षकों से उनको बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था। बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे सिन्हा ने कहा कि वे खुद छात्रसंघ संस्था के पैरवीकार हैं, लेकिन छात्रों को यह मालूम होना चाहिए कि छात्रसंघ की भूमिका विनाशकारी नहीं बल्कि सृजनात्मक कार्यों के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में आने की पहली सीढ़ी छात्रसंघ है लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जो अच्छा छात्र नहीं होता वह कभी अच्छा राजनेता भी नहीं बन सकता। शिक्षण संस्थाएं रोजगार का जरिया नहीं है। जरूरी है कि छात्र के अंदर अपनी दक्षता, प्रतिभा और योग्यता रहे। तभी वह आज के प्रतिस्पर्धा के युग में सफल हो सकता है।

'देश की तरक्की तभी होगी जब इसकी जिम्मेदारी नौजवान संभालेंगे'

manoj sinha say Gazipur may soon get University if college management improves quality

​सिन्हा ने कहा हर साल हजारों छात्र इंजीनियर की डिग्री लेकर निकलते हैं लेकिन उनमें से कुछ को ही नौकरी मिल पाती है। शेष पीछे छूट जाते हैं। सिन्हा का कहना था कि तकनीकी के इस युग में भारत तभी दूसरे देशों की बराबरी कर पाएगा जब यहां के नौजवान, छात्र काबिल इन्सान बनेंगे।

इतिहास गवाह है कि किसी भी देश की तरक्की तभी हुई है जब नौजवानों ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है। इस मौके पर वह दो अक्टूबर को स्वच्छता कार्यक्रम में छात्रों से सहयोग की आशा करते हुए कहा कि यह अकेले सफाई कर्मियों का काम नहीं है। यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब आम लोग भी इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझेंगे।

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने समारोह में आने के लिए सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह सच्चे मायने में गाजीपुर के विकास पुरुष हैं। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक सिंह ने भी मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। फिर छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों ने सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना तथा स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, राजेश्वर सिंह, रेल राज्यमंत्री के निजी सचिव सिद्धार्थ राय, सदस्य जिला कार्यकारिणी निशान्त सिंह, युवा नेता पत्रकार विशाल सिंह आदि मौजूद थे। समारोह में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन विद्यानिवास पांडेय ने किया।

किसानों को दिया ऋण मोचन प्रमाण पत्र

manoj sinha say Gazipur may soon get University if college management improves quality

वहीं गाजीपुर में ही एक अन्य कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश ऋण मोचन योजना के अंतर्गत लाभान्वित 3013 किसान भाइयों एवं बहनों को कृषक ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया।

सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर का कोई भी किसान इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा और आने वाले दिनों में जनपद के लगभग 75 हजार किसान भाईयों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए जायेंगे, इसका निर्देश जिला प्रशासन को दे दिया गया है।

सिन्हा ने कहा कि इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में किसान हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किये हैं। गाजीपुर जनपद में पहले से ही कृषि विज्ञान केंद्र था, एक और कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की स्वीकृति भारत सरकार ने गाजीपुर के लिए किया है। 'अन्नदाता सुखी भवः' यह इस सरकार का मूल मंत्र है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed