फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manoj sinha inaugurates ghazipur to vaishno devi train in ghazipur

गाजीपुर में बनेगा ट्रामा सेंटर और तीन हाईवे: मनोज सिन्हा

Wed, 20 Sep 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha inaugurates ghazipur to vaishno devi train in ghazipur
मनोज सिन्हा - फोटो : amar ujala
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने संसदीय छेत्र गाजीपुर को बुधवार कई ट्रामा सेंटर, हाईवे समेत कई सौगात देने की घोषणा की। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर वैष्णो देवी के लिए साप्ताहिक ट्रेन के शुभारंभ समारोह के मौके पर उन्होंने इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन

नितिन गडकरी करेंगे हाइवे का शिलान्यास
उन्होंने कहा कि अक्टूबर के आखिर अथवा नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गाजीपुर आएंगे और गाजीपुर से वाया जमानियां सैय्यदराजा मार्ग के फोर लेन के साथ ही ताड़ीघाट-बारा मार्ग, सैदपुर-बहरियाबाद-चिरैयाकोट तथा सैदपुर-हंसराजपुर-दुल्लहपुर-मरदह मार्ग को नेशनल हाइवे बनाने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन

श्री सिन्हा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते कहा कि जल्द ही गाजीपुर में ट्रामा सेंटर भी स्थापित होगा। दो अक्टूबर के बाद आमजन की सुविधा के लिए सचल अस्पताल का भी संचालन शुरू हो जाएगा। उसमें दो चिकित्सकों के अलावा पैथोलॉजी और अन्य जरूरी उपकरण, दवा उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में सिन्हा ने गिनवाई अपनी उपलब्धियां
इस मौके पर उन्होंने अपने अब तक के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में गाजीपुर के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाजीपुर के स्टेशनों पर करीब 58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि गाजीपुर में करीब तीन हजार 940 करोड़ रुपये की रेलवे की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। उसमें गंगा में रेल-सड़क पुल, रेल मार्ग के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण और गाजीपुर-मऊ रेल मार्ग का निर्माण शामिल है। 

श्री सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से लगभग सभी प्रमुख महानगरों के लिए ट्रेनों की सीधी सेवा और आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। लिहाजा अब गाजीपुर को ट्रेनों की नहीं बल्कि उनकी प्राथमिकता स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की होगी। करीब आधा घंटा के अपने भाषण में श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। 

बुलेट ट्रेन की आधारशीला रख पीएम मोदी ने लिखा इतिहास
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ बुलेट ट्रेन की आधारशिला रख कर भारत में एक नया इतिहास लिखा है। भारत पहले भी दूसरे देशों से कर्ज लेता रहा है लेकिन पहला मौका बना है जब नरेंद्र मोदी के काल में जापान ने नाम मात्र के ब्याज दर पर बुलेट ट्रेन के लिए देश को 88 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। इसकी अदायगी 50 साल में करनी है।

इतना ही नहीं श्री मोदी की पहल पर काशी में दो हजार 300 करोड़ रुपये की लागत से विशेष सभागार बनाने के लिए जापान तैयार हुआ है। समारोह में संचार एवं रेल राज्यमंत्री ने मौजूद जनसमूह से प्रधानमंत्री के सफाई अभियान को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

स्वच्छ भारत से हो देश का निर्माण
उनका कहना था कि मंदिर-मस्जिद जाने से बेहतर होगा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता करें। भाषण के बाद श्री सिन्हा ने दोपहर ठीक 12 बजे वैष्णो देवी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

समारोह में एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक डॉ. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, प्रभुनाथ चौहान, सच्चिदानंद सिंह, विजय शंकर राय, नरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल, विशाल सिंह,निशांत सिंह के अलावा डीआरएम वाराणसी एसके झा सहित रेलवे के कई अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। 

प्रारंभ में पूर्वोत्तर रेलवे के एसपी त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि को गुलाब का फूल तथा पवित्र ग्रंथ रामायण की प्रति भेंट की। संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने किया। ट्रेन को रंग-बिरंगे गुब्बारे तथा फूल-मालाओं से सजाया गया था। ट्रेन की सभी श्रेणी की आरक्षित बोगियों की सीटें फुल थीं। ट्रेन जैसे ही चली प्लेटफार्म एक वैष्णो माता के जयकार से गूंज उठा।     

इस समय से चलेगी ट्रेन 
वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन गाजीपुर सिटी से हर शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे चलेगी। औड़िहार, सुल्तानपुर, जौनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी स्टेशन से होते हुए दूसरे दिन दोपहर साढ़े 12 बजे कटरा पहुंचेगी जबकि कटरा से हर गुरुवार की सुबह 5.40 बजे उसी रास्ते से दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आएगी।

100 एकड़ जमीन मिले तो खुलेगी यूनिवर्सिटी

manoj sinha inaugurates ghazipur to vaishno devi train in ghazipur
मनोज सिन्हा - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस को फिर गाजीपुर सिटी स्टेशन पर लाने की कोशिश भी वह करेंगे। गाजीपुर में यूनिवर्सिटी की मांग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त भूखंड की जरूरत होगी। अगर 100 एकड़ भूखंड मिल जाए तो यूनिवर्सिटी खुल जाएगी। 

केंद्रीय विद्यालय के निजी भवन को लेकर उन्होंने बताया कि भूखंड चिन्हित हो गया है। राजस्व विभाग भूखंड का स्थानांतरण करेगा। उसके साथ ही भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री ने गाजीपुर घाट से यूसुफपुर स्टेशन तक दोहरे रेल मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। 
 
manoj sinha inaugurates ghazipur to vaishno devi train in ghazipur
मनोज सिन्हा - फोटो : File Photo
गाजीपुर में सिन्हा ने गिनवाई अपनी उपलब्धियां
इस मौके पर उन्होंने अपने अब तक के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में गाजीपुर के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाजीपुर के स्टेशनों पर करीब 58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि गाजीपुर में करीब तीन हजार 940 करोड़ रुपये की रेलवे की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। उसमें गंगा में रेल-सड़क पुल, रेल मार्ग के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण और गाजीपुर-मऊ रेल मार्ग का निर्माण शामिल है। 

श्री सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से लगभग सभी प्रमुख महानगरों के लिए ट्रेनों की सीधी सेवा और आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। लिहाजा अब गाजीपुर को ट्रेनों की नहीं बल्कि उनकी प्राथमिकता स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की होगी। करीब आधा घंटा के अपने भाषण में श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। 

बुलेट ट्रेन की आधारशीला रख पीएम मोदी ने लिखा इतिहास
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ बुलेट ट्रेन की आधारशिला रख कर भारत में एक नया इतिहास लिखा है। भारत पहले भी दूसरे देशों से कर्ज लेता रहा है लेकिन पहला मौका बना है जब नरेंद्र मोदी के काल में जापान ने नाम मात्र के ब्याज दर पर बुलेट ट्रेन के लिए देश को 88 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। इसकी अदायगी 50 साल में करनी है।

इतना ही नहीं श्री मोदी की पहल पर काशी में दो हजार 300 करोड़ रुपये की लागत से विशेष सभागार बनाने के लिए जापान तैयार हुआ है। समारोह में संचार एवं रेल राज्यमंत्री ने मौजूद जनसमूह से प्रधानमंत्री के सफाई अभियान को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

स्वच्छ भारत से हो देश का निर्माण
उनका कहना था कि मंदिर-मस्जिद जाने से बेहतर होगा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता करें। भाषण के बाद श्री सिन्हा ने दोपहर ठीक 12 बजे वैष्णो देवी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। समारोह में एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक डॉ. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, प्रभुनाथ चौहान, सच्चिदानंद सिंह, विजय शंकर राय, नरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल, विशाल सिंह,निशांत सिंह के अलावा डीआरएम वाराणसी एसके झा सहित रेलवे के कई अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। 

प्रारंभ में पूर्वोत्तर रेलवे के एसपी त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि को गुलाब का फूल तथा पवित्र ग्रंथ रामायण की प्रति भेंट की। संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने किया। ट्रेन को रंग-बिरंगे गुब्बारे तथा फूल-मालाओं से सजाया गया था। ट्रेन की सभी श्रेणी की आरक्षित बोगियों की सीटें फुल थीं। ट्रेन जैसे ही चली प्लेटफार्म एक वैष्णो माता के जयकार से गूंज उठा।     

इस समय से चलेगी ट्रेन 
वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन गाजीपुर सिटी से हर शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे चलेगी। औड़िहार, सुल्तानपुर, जौनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी स्टेशन से होते हुए दूसरे दिन दोपहर साढ़े 12 बजे कटरा पहुंचेगी जबकि कटरा से हर गुरुवार की सुबह 5.40 बजे उसी रास्ते से दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed