फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarange ends nine-day old fast to demand reservation to his community under the OBC category

Manoj Jarange: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन; नौ दिन से कर रहे थे प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2024 03:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

अनशन खत्म करने का एलान करते हुए जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मराठा समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Manoj Jarange ends nine-day old fast to demand reservation to his community under the OBC category
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत अपने समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर नौ दिन से आंदोलन कर रहे थे। इससे पहले मंगलवार को मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


बीते दिन कुछ भी खाने-पीने से इनकार कर दिया था
जालना के अंतरवाली सरती गांव में विरोध स्थल पर एकत्रित मराठा समुदाय के सदस्यों की अपील के बावजूद जरांगे ने तरल पदार्थ या दवा लेने से इनकार कर दिया था। जरांगे ने 17 सितंबर को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। एक साल से अधिक समय में यह उनकी छठी भूख हड़ताल है।
विज्ञापन


मराठा समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया फैसला
अनशन खत्म करने का एलान करते हुए जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मराठा समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है। हम उन लोगों से निपटेंगे, जिन्होंने मराठा समुदाय को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने क्या किया?
इस साल फरवरी में महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया था, जिसमें मराठा समुदाय को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। लेकिन, जरांगे ओबीसी श्रेणी के तहत समुदाय को आरक्षण देने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed