फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Manohar Parrikar leaves for america for medical treatment

इलाज के लिए मनोहर परिकर अमेरिका रवाना

Thu, 30 Aug 2018 11:59 AM IST
भाषा,मुंबई
भाषा,मुंबई Updated Thu, 30 Aug 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar leaves for america for medical treatment

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर कल देर रात इलाज के सिलसिले में अमेरिका रवाना हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिकर (62) का इस साल की शुरुआत में अग्न्याशय संबंधी बीमारी के चलते तीन महीने तक अमेरिका में इलाज चला था और वह जून में भारत लौटे थे। इस महीने की शुरुआत में वह स्वास्थ्य जांच के लिए फिर से अमेरिका गए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने पीटीआई...भाषा को बताया, ' परिकर कल देर रात डेढ़ बजे मुंबई हवाईअड्डे से एयर इंडिया के विमान से रवाना हुए।' उन्होंने बताया, ' वह आठ दिन के लिए अमेरिका गए हैं।' सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कल बताया था कि परिकर इलाज के सिलसिले में दोबारा अमेरिका जाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कल रात बताया कि गोवा भाजपा के नेताओं की दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ आज होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। इस बैठक में परिकर के इलाज के मद्देनजर तटीय राज्य में नेतृत्व पर चर्चा होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा की कमान किसके हाथों में जाएगी, इसे लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कल रात बताया कि परिकर अपना प्रभार किसी को नहीं सौंपेंगे, बल्कि वह महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अमेरिका से ही मंजूरी देंगे। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का ‘कोई आदेश नहीं’ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed