फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manohar Parrikar as defense minister credit for the Surgical strike: Amit Shah

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले रक्षामंत्री को देश रखेगा याद: अमित शाह

Mon, 18 Mar 2019 05:46 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 18 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar as defense minister credit for the Surgical strike: Amit Shah
मनोहर परिकर (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें याद करते हुए शाह ने कहा है कि हिन्दुस्तान उनके उस शौर्य को कभी नहीं भूलेगा जिसके दम पर उन्होंने उरी में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। परिकर 2014 से लेकर 2017 के दौरान देश के रक्षामंत्री रहे। अपनी सादगी के लिए लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके परिकर देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री भी थे जिसने आइआइटी परीक्षा पास की थी।  

विज्ञापन


परिकर के देहावसान के बाद रविवार देर शाम एक शोक संदेश जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनका जीवन इस बात का सबूत है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने कठिनतम समय में भी सबसे पहले राष्ट्र की बात सुनता है और उसकी सेवा करने के लिए तैयार रहता है। अपनी कठिन बीमारी के बाद भी उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षण में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। शाह ने उन्हें सादा जीवन, उच्च विचार का सच्चा पोषक बताया।
विज्ञापन


मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे एक बेहद संवेदनशील इंसान थे। उनकी सादगी किसी भी व्यक्ति को उनका प्रशंसक बना देती थी। तकनीकी के मामले में दक्ष मनोहर परिकर हमेशा अपनी संजीदगी के लिए जनता के दिलों में याद किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed