{"_id":"605fd1438ebc3ee64d5de3ed","slug":"mann-ki-baat-pm-modi-will-address-the-nation-in-the-75th-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात: 75वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मन की बात: 75वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Sun, 28 Mar 2021 06:13 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:13 AM IST
सार
- इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने मन की बात में कई मुद्दों पर बात की थी
विज्ञापन
Man ki baat
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। 'मन की बात' का यह 75वां संस्करण होगा। होली, कोरोना के बढ़ते मामलों और चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' में देशवासियों से बात करेंगे। चुनाव के दौरान मन की बात कार्यक्रम को लेकर विपक्ष पहले से ही कई बार सवाल खड़े कर चुका है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कई मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही तमिल भाषा का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि तमिल एक ऐसी सुंदर भाषा है, जो दुनिया भर में लोकप्रिय है। मैंने खुद से कहा कि मेरी एक कमी ये रही कि मैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाया, मैं तमिल नहीं सीख पाया।
विज्ञापन