फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann Ki Baat: 88th episode to air on April 24, Prime Minister Modi appeals - share inspiring stories

मन की बात: 24 अप्रैल को प्रसारित होगा 88वां एपिसोड, प्रधानमंत्री ने की अपील- साझा करें प्रेरक कहानियां

Fri, 08 Apr 2022 11:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Apr 2022 11:47 AM IST
सार

आगामी एपिसोड के लिए अपने मुद्दों व विचारों को MyGov या नपो एप पर साझा कर सकते हैं। इसके अलावा 1800-11-7800 नंबर पर संदेश भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Mann Ki Baat: 88th episode to air on April 24, Prime Minister Modi appeals - share inspiring stories
पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम - फोटो : Twitter@air

विस्तार

आगामी मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने लोगों से उन विषयाें, मुद्दों और विचारों को साझा करने के लिए कहा है, जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, आगामी एपिसोड के लिए अपने मुद्दों व विचारों को MyGov या नपो एप पर साझा कर सकते हैं। इसके अलावा 1800-11-7800 नंबर पर संदेश भी भेज सकते हैं। दरअसल,  मन की बात कार्यक्रम का 88वां एपिसोड 24 अप्रैल, 2022  प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन

 

मन की बात कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी ट्वीट किया गया है। इसमें उन्होंने प्रेरक कहानियां साझा करने के लिए कहा है। प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया, "मन की बात के माध्यम से, हम जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वालों के असाधारण कारनामों का जश्न मनाते हैं। क्या आप ऐसी प्रेरक जीवन यात्राओं के बारे में जानते हैं? उन्हें इस महीने 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए साझा करें। इन्हें MyGov, NaMo ऐप पर साझा कर सकते हैं। या 1800-11-7800 पर मैसेज डायल कर भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed