{"_id":"5a7391384f1c1bb3208b6d26","slug":"manmohan-singh-farmers-doubled-incomes-in-four-years-is-impossible","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- चार सालों में किसानों की दोगुनी आमदनी असंभव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- चार सालों में किसानों की दोगुनी आमदनी असंभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि जब तक कृषि विकास दर 12 फीसदी नहीं हो जाती, 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होना संभव नहीं है। इस घोषणा को उन्होंने सरकार का खोखला आश्वासन बताया।
विज्ञापन
यहां विपक्षी दलों की एक बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मनमोहन सिंह के हवाले से यह बात कही। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है, ऐसे में देखना होगा कि सरकार अपने वादे कैसे पूरे करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं कह सकता कि यह बजट चुनाव से प्रेरित होकर बनाया गया है, लेकिन मेरी चिंता यह है कि राजकोषीय गणित दोषपूर्ण है।
विज्ञापन