{"_id":"57e5adcf4f1c1b416da82547","slug":"manmohan-singh-can-accept-panjab-university-offer-parliamentary-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पढ़ाएंगे मनमोहन सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिली हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब पढ़ाएंगे मनमोहन सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिली हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून और ने माना कि शिक्षा से जुड़ना लाभ का पद नहीं है, इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाले पहले पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में जवाहर लाल नेहरू चेयर की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह ने पूछा था कि क्या वे पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं?। इस पर 22 सितंबर को मंत्रालय में बैठक हुई थी। मंत्रालय ने इस पर यूजीसी से नियमों की जानकारी मांगी। मंत्रालय का कहना है कि शिक्षा से जुड़ना कोई लाभ का पद नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले विधि मंत्रालय से भी जानकारी मांगी गयी थी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही 1954 में मास्टर डिग्री ली थी। इसके बाद वे वर्ष 1957 से 1963 तक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देते रहे।
विज्ञापन