फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan said about also too

'तो मनमोहन ने भी नरेंद्र मोदी को बहुत कुछ कहा था'

Thu, 09 Feb 2017 04:38 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Thu, 09 Feb 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Manmohan said about also too
नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में जो भाषण दिया, उससे कांग्रेस खासी खफा हो गई। लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे को लपेटने के अगले दिन प्रधानमंत्री के निशाने पर उनसे पहले ये सीट संभालने वाले मनमोहन सिंह रहे। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया और मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को देश-संसद का अपमान बताया।
विज्ञापन


हालांकि, खुद मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर पूर्व में कई बार सीधा हमला किया है। मोदी ने बुधवार को कहा, ''इस देश में आर्थिक क्षेत्र से शायद ही कोई दूसरा है, जो आजादी के बाद देश के 70 साल में से आधे वक्त इतना वर्चस्व रख सका है। इन 70 में से 30-35 साल वे (मनमोहन सिंह) सीधे तौर पर वित्तीय फैसलों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


'' उन्होंने कहा, ''इस दौरान इतने सारे घोटाले हुए... हम लोग डॉ साहब से काफी कुछ सीख सकते हैं। इतना कुछ हुआ, लेकिन उनके दामन पर एक भी दाग नहीं लगा। बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की ये कला तो डॉक्टर साहब से ही सीखी जा सकती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेनकोट वाले तंज पर भड़की

Manmohan said about also too
कांग्रेस इस पर कांग्रेस इतनी नाराज हुई कि वॉकआउट कर गई। पार्टी नेताओं ने इसे देश और संसद की तौहीन बता दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''जब कोई प्रधानमंत्री अपने से कहीं ज्यादा वरिष्ठ पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करता है,

तो वे संसद और राष्ट्र के सम्मान पर आघात है।'' वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने कहा, ''इस तरह की कठोर और अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने किसी पूर्व प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी नहीं की थी।''
 

राहुल ने बताया संसद का अपमान

Manmohan said about also too
कांग्रेस के वॉकआउट करने पर मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस हमले करने के लिए तैयार रहती है, तो उसे हमले सहने को भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ''अगर आप मर्यादा लांघेंगे, तो जवाब सहने की हिम्मत भी रखिए। हम उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं।

अगर इतने ऊंचे पद पर बैठा शख्स लूट और प्लंडर जैसे शब्द इस्तेमाल करता है, तो उन्हें (कांग्रेस) को भी बोलने से पहले 50 बार सोचना चाहिए।'' मनमोहन सिंह ने नोटबंदी पर राज्यसभा में कहा था, ''मुझे लगता है कि ये प्रबंधन की नाकामी है। ये संगठित लूट और कानूनी डाका (प्लंडर) है।''

मनमोहन क्या-क्या बोल चुके हैं?

पूर्व प्रधानमंत्री यूं तो कम बोलते हैं, लेकिन अलग-अलग मौकों पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। साल 2014 में लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि 'जिस व्यक्ति के कार्यकाल में अहमदाबाद की सड़कों पर आम लोगों को कत्लेआम हुआ हो,' वो देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।
 

चुनावों से पहले भी बोला था हमला

Manmohan said about also too
मनमोहन सिंह ने उस वक्त कहा था, ''किसी की विश्वसनीयता पर टिप्पणी किए बिना मुझे ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए त्रासदी से कम नहीं होगा।'' हालांकि, चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने खुद मनमोहन सिंह के निवास जाकर उनसे मुलाकात की थी।

इसके बाद दोनों नेताओं का आमना-सामना कम ही हुआ है। लेकिन नोटबंदी के मामले में जब सरकार को घेरने की बारी आई, तो कांग्रेस ने अपनी तरफ से मनमोहन सिंह को उतारा था और उन्होंने मोदी सरकार की इस योजना को लूट करार दिया था।

मोदी ने इसके बदले में 'रेनकोट पहनकर नहाने' वाला तंज कसा। कांग्रेस ने मांग की है कि नरेंद्र मोदी अपने बयान पर माफी मांगे। अगर वो ऐसा नहीं करते तो वो आगे भी संसद में मोदी के भाषणों का बहिष्कार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed