{"_id":"5798746c4f1c1b327d21efeb","slug":"manmohan-s-plane-nearly-crashed-during-landing-in-moscow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्रैश हो जाता मनमोहन का एयर इंडिया वन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तो क्रैश हो जाता मनमोहन का एयर इंडिया वन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Jul 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ले जा रहा एयर इंडिया वन विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। दरअसल नवंबर 11, 2007 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ले जा रहा एयर इंडिया वन का विमान मॉस्को में उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो जाता अगर सही वक्त पर मॉस्को एटीसी एयर इंडिया वन के क्रू को सचेत न करता।
विज्ञापन
हुआ यूं की एयर इंडिया वन के क्रू ने लैंडिग गियर को नीचे नहीं किया था जितना उन्हें करना चाहिए था। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर से मिली जानकारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। टीओआई ने एयर इंडिया से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
वहीं लैंडिग गियर को देर से नीचे करने पर कुछ पायलटों ने कहा कि वीवीआईपी विमानों में अक्सर देर से लैंडिग गियर नीचे करने को कहा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आवाज से वीवीआईपी को परेशानी न हो, तो ऐसा हो सकता है पीएम को देखते हुए किया गया हो।
विज्ञापन