फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manjula Nanjamari,owner of Bengaluru flat from where fake voter IDs were seized

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: फर्जी Voter ID मामले पर फ्लैट मालकिन का बयान, BJP की बढ़ी चिंता

Wed, 09 May 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 09 May 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Manjula Nanjamari,owner of Bengaluru flat from where fake voter IDs were seized

कर्नाटक के जिस फ्लैट से फर्जी वोटर आईडी मिलने पर कांग्रेस-बीजेपी में ठनी हुई है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल इस मामले में फ्लैट की मिल्कियत पर मंजुला नानजामरी सवालों में हैं। तो अब मंजुला ने भी कांग्रेस-बीजेपी की बहस पर अपनी सफाई पेश कर दी है। मंजुला ने कहा है कि 1997-2002 तक वो भाजपा के आशीर्वाद से पार्षद रहीं। लेकिन कांग्रेस से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


 


वहीं बीजेपी ने मामले में मंजुला का पक्ष लिए बगैर ही निष्पक्ष जांच की बात कही है। जिसके तुरंत बाद ही मंजुला का ये बयान सामने आया है। हो सकता है कि मंजुला के इस बयान से बीजेपी को नुकसान हो, अब देखना है कि मंजुला के बयान पर कांग्रेस क्या पलटवार करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बंगलूरू के राज राजेश्वरी नगर के जलाहल्ली में एक फ्लैट से फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा।  इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने की। चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है।

बता दें कि भाजपा का आरोप है कि यह फ्लैट कांग्रेस के विधायक का है। पार्टी ने राज राजेश्वरी सीट का चुनाव रद्द करने की मांग की है। वहीं फेक वोटर आईडी मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार कांग्रेस पर नजर बनाए हुई है। 


सिद्धारमैया ने कहा कि मैं 12वीं बार चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव के दौरान इस तरह से छापेमारी की जा रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्या यह जांच का काम चुनाव आयोग का है? अगर हां, तो मुझे इस बारे में कुछ और नहीं कहना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed