फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter India Head Manish Maheshwari Now Will Work In America as Senior Director

बड़ा फैसला: मनीष माहेश्वरी का ट्विटर इंडिया से तबादला, अब अमेरिका में देखेंगे कंपनी का कामकाज

Fri, 13 Aug 2021 05:26 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 13 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

मनीष माहेश्वरी (Manish Maheshwari) का ट्विटर इंडिया पद से तबादला कर दिया गया है। अब वह अमेरिका में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

विज्ञापन
Twitter India Head Manish Maheshwari Now Will Work In America as Senior Director
मनीष माहेश्वरी - फोटो : twitter.com/manishm

विस्तार

देश में सोशल मीडिया को लेकर छिड़े घमासान के बीच ट्विटर ने बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने मनीष माहेश्वरी (Manish Maheshwari) का ट्विटर इंडिया से तबादला कर दिया गया। अब वह अमेरिका में कंपनी का कामकाज संभालेंगे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बता दें कि मनीष माहेश्वरी ने बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर साल 2019 में ट्विटर इंडिया का कामकाज संभाला था। वह करीब दो साल तक इस पद पर बने रहे। ट्विटर ज्वाइन करने से पहले वह नेटवर्क 18 के साथ जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन


विवादों से जुड़ा रहा मनीष का नाता
बता दें कि मनीष माहेश्वरी पिछले कुछ समय से विवादों में भी थे। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विटर इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर लिखा था। हालांकि, वह कहते थे कि वह ट्विटर अमेरिका को रिपोर्ट करते हैं। तबादले का एलान होने के बाद उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो भी बदल दिया। पहले उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया लिखा था, जिसे अब बिजनेस ऐट ट्विटर इंडिया कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्विटर बायो में किए कई बदलाव
बता दें कि मनीष माहेश्वरी ने अपने बायो में भी कई बदलाव किए। उन्होंने लिखा कि वह कंटेंट के इंचार्ज नहीं है, क्योंकि कंटेंट ट्विटर इंक मैनेज करता है। ट्विटर इंक का मतलब ट्विटर अमेरिका है। वहीं, अपने बायो में उन्होंने ग्रीवांस अधिकारी विनय प्रकाश का ईमेल आईडी भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनीष को मिली नई जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने इस संबंध में एक ईमेल जारी किया, जिसमें लिखा है कि इंडिया कंट्री डायरेक्टर एंड हेड ऑफ इंडिया के पद पर करीब दो साल तक हमारी टीम संभालने के बाद अब मनीष सैन फ्रांसिस्को में सीनियर डायरेक्टर, रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के रूप में एक नई भूमिका निभाएंगे। वह डेट्रा मारा को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर ने इस ईमेल की पुष्टि भी कर दी है। अब ट्विटर की मौजूदा सेल्स हेड कनिका मित्तल और मौजूदा बिजनेस हेड नेहा शर्मा इंडिया को को-लीड करेंगी। ये दोनों ट्विटर जापान के वीपी यू सासामोतो को रिपोर्ट करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed