फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur viral video: victim Women claim, police was present on the spot but did not intervene

Manipur viral video: महिलाओं का दावा, पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन नहीं किया हस्तक्षेप

Thu, 20 Jul 2023 06:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक की शिकार हुईं दोनों कुकी महिलाओं ने दावा किया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही उनकी मदद की। हिंसा की शिकार एक महिला ने कहा, मणिपुर पुलिस ने घटना के दौरान उनकी कोई सहायता नहीं की...

विज्ञापन
Manipur viral video: victim Women claim, police was present on the spot but did not intervene
Huge Protest Rally In Manipur Over Video Of Tribal Women Being Paraded Naked - फोटो : Agency

विस्तार

मणिपुर में शर्मनाक घटना के बीच मणिपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। हिंसा की शिकार हुईं कुकी महिलाओं ने एक वीडियो में दावा किया है कि जब उनके साथ यह बर्बरता हो रही थी तो वहां पर पुलिस मौजूद थी। लेकिन पुलिस ने उनकी किसी तरह की कोई मदद नहीं की, बल्कि वे मूक दर्शक बने रहे। महिलाओं का दावा है कि भीड़ ने उन्हें घेरकर सुनसान जगह ले जाकर यातनाएं दीं। हमलावरों में से एक ने और लोगों को यातना में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके साथ ही पीड़ितों ने दावा किया कि कुछ मैतेई लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक की शिकार हुईं दोनों कुकी महिलाओं ने दावा किया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही उनकी मदद की। हिंसा की शिकार एक महिला ने कहा, मणिपुर पुलिस ने घटना के दौरान उनकी कोई सहायता नहीं की। दूसरी महिला ने दावे की पुष्टि करते हुए कहा, उसने एक कार में चार पुलिसकर्मियों को देखा था, जिन्होंने उनकी कोई सहायता नहीं की। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। उल्लेखनीय है कि यह सिर्फ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और हमला नहीं था, भीड़ के हमले में एक पीड़िता के पिता और भाई की जान चली गई है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह घटना 4 मई की बताई जा रही है। कांगपोकपी जिले के बी फीनोम गांव के निवासियों को उनके मैतेई पड़ोसियों ने पहले चेतावनी दी थी। कुकी ग्रामीणों ने गांव से भागने का प्रयास किया, लेकिन वीडियो में कैद दो महिलाओं के परिवार भागने में असमर्थ रहे और भीड़ की क्रूरता का शिकार हो गए। पुलिस में दर्ज आधिकारिक शिकायत से पता चला कि हमले के दौरान मैतेई भीड़ अत्याधुनिक हथियारों से लैस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत के बीच, पीड़ित महिलाओं ने स्वीकार किया है कि मैतेई समुदाय के कुछ सदस्यों ने उनकी मदद करने की कोशिश की थी। लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जो वास्तव में उनकी रक्षा करना चाहते थे और उन्हें आगे होने वाले नुकसान से बचाना चाहते थे। जबकि कुछ ने उनसे जोर-जबरदस्ती कर कपड़े उतारने को कहा। वे गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन क्रूर और निर्दयी लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed