फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Protesters defy curfew, over 40 injured in police crackdown

Manipur Violence: कर्फ्यू का उल्लंघन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे आंसू गैस के गोले, 40 घायल

Wed, 06 Sep 2023 09:09 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 09:09 PM IST
सार

कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बिष्णुपुर जिले के ओइनम में सैकड़ों स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वे पुलिस और अन्य केंद्रीय बलों के जवानों की आवाजाही को रोकने के लिए दोपहर 2.30 बजे के आसपास एक सड़क के बीच में बैठ गए।

विज्ञापन
Manipur violence: Protesters defy curfew, over 40 injured in police crackdown
मणिपुर में पुलिस की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू उल्लंघन कर सेना के बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। त्वरित कार्रवाई बल, असम राइफल्स और पुलिस के जवानों ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे महिलाओं समेत 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए बिष्णुपुर जिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बिष्णुपुर जिले के ओइनम में सैकड़ों स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इंफाल से फौगाकचाओ इखाई जा रहे पुलिस और अन्य केंद्रीय बलों के जवानों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीच में बैठ गए। कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी (सीओसीओएमआई) और उसकी महिला इकाई के फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड्स को तोड़ने के आह्वान के जवाब में लोग बिष्णुपुर जिले में एकत्र हुए थे और मांग कर रहे थे कि उन्हें चुराचांदपुर की ओर भेजा जाए। अपुनबा मणिपुर कनबा इमा लूप (एएमकेआईएल) के अध्यक्ष लौरेम्बम नगनबी ने बताया कि तीन मई को हिंसा भड़कने के बाद सैकड़ों मैतेई बैरिकेड्स के कारण अपने घरों में जाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

 
आवश्यक सेवाओं व उनसे जुड़े लोगों को मिलेगी छूट
राज्य के सूचना एवं जनसंचार मंत्री सपम रंजन ने कहा कि सरकार ने सीओसीओएमआई से सरकार के उठाए गए सुरक्षा कदमों का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज, नगर पालिका, मीडिया और अदालत जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों तथा हवाई यात्रियों को कर्फ्यू के दौरान आवाजाही की छूट दी जाएगी। सीओसीओएमआई के मीडिया समन्वयक सोमेंद्रो थोकचोम ने कहा कि समिति ने पहले सरकार और संबंधित अधिकारियों से 30 अगस्त तक बैरिकेड हटाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 कुकी विधायकों ने मिजोरम के सीएम से की मुलाकात
मणिपुर के 10 कुकी विधायकों, सिविल सोसायटी संगठनों और सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समूहों ने बुधवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से मुलाकात की। सीएम ने उनसे कहा कि वे मणिपुर हिंसा के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों से दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed