फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence likely to rage even today in Monsoon session, opposition hold strategy meeting update news

मानसून सत्र: मणिपुर पर हंगामा रुकने के आसार नहीं; कार्यवाही से पहले रणनीति के लिए आज बैठक करेगा विपक्ष

Mon, 24 Jul 2023 04:58 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 24 Jul 2023 04:58 AM IST
सार

सोमवार यानी आज इस मुद्दे पर एकजुटता का संदेश देने के लिए कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक के बाद सभी विपक्षी दलों के नेता संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Manipur violence likely to rage even today in Monsoon session, opposition hold strategy meeting update news
मानसून सत्र। - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा मामले में हंगामे की बारिश थमने के आसार नहीं हैं। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र के दूसरे सप्ताह में भी विपक्ष इस मामले में प्रधानमंत्री का बयान कराने की मांग पर अड़ा रहेगा। दूसरी ओर इस मामले में सरकार भी अपने तेवर नरम करने के लिए तैयार नहीं है। सरकार इस मुद्दे पर गृह मंत्री के बयान के बाद अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है।

विज्ञापन


सोमवार को इस मुद्दे पर एकजुटता का संदेश देने के लिए कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक के बाद सभी विपक्षी दलों के नेता संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकाजुन खरगे की अगुवाई में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में इस मुद्दे पर भावी रणनीति तय की जाएगी। गतिरोध टालने के लिए विपक्ष ने पीएम का बयान कराने, राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह को हटाने और काम रोको प्रस्ताव के तहत दीर्घकालिक चर्चा कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन


सरकार भी तेवर नहीं करेगी नरम
दूसरी ओर इस मुद्दे पर सरकार ने भी अपने तेवर नरम नहीं करने का फैसला किया है। सोमवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे। सरकार चाहती है कि इस मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा हो। सरकार काम रोको प्रस्ताव के बदले राज्यसभा में नियम 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अदाणी अब मणिपुर 
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अदाणी मामले में हंगामे की भेंट चढ़ा था। तब विपक्ष अदाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग पर अड़ गया था। अब मानसून सत्र की शुरुआत ही मणिपुर हिंसा पर हंगामे से हुई है। इसके कारण दोनो सदनों के शुरुआती दो दिनों का कामकाज हंगामे की भेंट चढ़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed