फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Grenade Attack on JNIMS Doctor House in Imphal

Manipur Violence: इंफाल में डॉक्टर के घर पर ग्रेनेड से हमला, मणिपुर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

Wed, 12 Jun 2024 06:48 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन किसी-न-किसी जिले या इलाके से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। पूर्वी इंफाल जिले के पोरोम्पैट में एक वरिष्ठ डॉक्टर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Manipur Violence: Grenade Attack on JNIMS Doctor House in Imphal
इंफाल में डॉक्टर के घर पर ग्रेनेड से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में तनाव के बीच लगातार हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। अभी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर हमले की जांच पूरी नहीं हुई कि पूर्वी इंफाल जिले के पोरोम्पैट में एक घर पर हमलावरों मे ग्रेनेड से हमला कर दिया है।  पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम हुए इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जेएनआईएमएस अस्पताल) में न्यूरोसर्जन डॉ. एम अमित कुमार के घर पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है।
विज्ञापन


हमले में फेंका गया एक ग्रेनेड फटा, एक नहीं फटा
पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने जेएनआईएमएस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. एम अमित कुमार के किराए के आवास पर दो हथगोले फेंके। जिसमें एक ग्रेनेड फट गया, इस दौरान घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई, जबकि हमलावरों का फेंका गया दूसरा ग्रेनेड नहीं फटा। वहीं वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और बिना विस्फोट वाले ग्रेनेड को बम स्क्वाड बुलाकर निष्क्रिय कराया। पुलिस के मुताबिक इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। और हमलावरों को पकड़ने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी हई है। वहीं अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सीएम के काफिले पर हुआ था हमला
राजधानी इंफाल के अलावा और कई जगहों पर हिंसा और हमले की खबरें सामने आयी है। बता दें कि, कांगपोकपी जिले में 10 जून को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना मिली थी। ये हमला तब हुआ था जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम इलाके की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिरीबाम के पास पुलिस की कार्रवाई चार बंकर किए ध्वस्त
वहीं हिंसाग्रस्त जिरीबाम जिले के पास मणिपुर पुलिस ने इंफाल-जिरीबाम सड़क के किनारे के सिनाम गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के कब्जे वाले चार बंकरों को ध्वस्त किया है। मणिपुर पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगपोकपी जिले में कोटलेन के पास के सिनाम गांव में मणिपुर के मुख्यमंत्री की अग्रिम सुरक्षा टीम पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद इन बंकरों को नष्ट किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed