फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Firing on the border of Churachandpur and Bishnupur district, security forces took charge

Manipur Violence: चुराचांदपुर और विष्णुपुर जिले की सीमा पर गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

Mon, 28 Aug 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

Manipur Violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सोमवार रात को एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

विज्ञापन
Manipur Violence: Firing on the border of Churachandpur and Bishnupur district, security forces took charge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में सोमवार रात को एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और मोर्चा संभाल लिया है। रात करीब 9.30 बजे गोलीबारी रूकी।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि सोमवार की रात करीब 20.40 बजे ज़ेल्हनफाई गांव, चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी बदमाशों/स्वयंसेवकों ने छोटे हथियार से गोलीबारी की। इसके जवाब में तोरबुंग ममांग क्षेत्र (बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र) के वीडीएफ कर्मियों/संदिग्ध मैतेई ने इसके जवाब में फायरिंग की। इसके बाद, संदिग्ध कूकी उपद्रवियों/स्वयंसेवकों और वीडीएफ कर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो रात को करीब 9.30 बजे खत्म हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कथित तौर पर, 16 कुमाऊँ रेजिमेंट के जवान, जो आसपास के इलाके में तैनात थे ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। 
 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ घटनास्थल तोरबंग ममांग लीकाई से लगभग 500 मीटर दूर तैनात है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed