{"_id":"675526acce6629f1310d89f4","slug":"manipur-violence-abduction-attempt-foiled-in-imphal-militant-nabbed-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में हिंसा भड़काने की कोशिश नाकाम, इंफाल में अपहरण की कोशिश में उग्रवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में हिंसा भड़काने की कोशिश नाकाम, इंफाल में अपहरण की कोशिश में उग्रवादी गिरफ्तार
Sun, 08 Dec 2024 10:32 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:32 AM IST
सार
पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) से जुड़े उग्रवादी तेनसुबाम बंगकिम को अपहरण के इस मामले में इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर को फिर से सुलगाने की एक कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दरअसल मणिपुर पुलिस ने इंफाल के थंगल बाजार इलाके में अपहरण की कोशिश नाकाम कर दी और दो लोगों को बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) से जुड़े उग्रवादी तेनसुबाम बंगकिम को अपहरण के इस मामले में इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार उग्रवादी के पास से हथियार बरामद
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मणिपुर के एक शरणार्थी कैंप से तीन महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई थी। अब एक बार फिर उग्रवादियों की मंशा राज्य में हिंसा भड़काने की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 9 एमएम पिस्तौल, सात कारतूस और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया।
बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
इस बीच, सुरक्षा बलों ने शनिवार को कांगपोकपी जिले के एल जंगनोमफाई इलाके में तलाशी अभियान चलाया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया, जिसमें एक स्नाइपर राइफल, तीन पिस्तौल, एक .303 बोल्ट एक्शन राइफल, पांच हथगोले, पांच स्टारडाइन 90 विस्फोटक, चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कारतूस, पांच दंगा-रोधी गोले और एक रेडियो सेट शामिल हैं। इसके अलावा, उखरुल जिले के खमासोन रेंज में अवैध अफीम की खेती के आरोप में भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बयान में कहा है कि करीब 30 एकड़ में अफीम की खेती का पता चला है, गिरफ्तार लोगों के कब्जे से एक एयर गन और दो चाकू भी जब्त किए गए हैं।