फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violance tmc mp derek o brien demand parliament standing committee urgent meeting

Manipur: मणिपुर हिंसा पर संसद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक तुरंत बुलाने की मांग, टीएमसी सांसद ने लिखी चिट्ठी

Fri, 16 Jun 2023 11:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jun 2023 11:22 AM IST
सार

टीएमसी सांसद ने लिखा कि 'देखते ही गोली मारने के आदेश जारी हो गए हैं, जिससे राज्य में दहशत का माहौल है। ऐसे में यह अपरिहार्य हो गया है कि हम जमीनी हालात को समझें और हिंसा के हालात का विश्लेषण करें।'

विज्ञापन
manipur violance tmc mp derek o brien demand parliament standing committee urgent meeting
मणिपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए संसद की गृह मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है। इसे लेकर टीएमसी सांसद ने स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि मणिपुर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, ऐसे में इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए। 

विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने लिखी चिट्ठी
डेरेक ओ ब्रायन ने गृह मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजलाल को भेजे पत्र में लिखा कि 'मणिपुर में हाल की हिंसा की घटनाएं, उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कई की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। देखते ही गोली मारने के आदेश जारी हो गए हैं, जिससे राज्य में दहशत का माहौल है। ऐसे में यह अपरिहार्य हो गया है कि हम जमीनी हालात को समझें और हिंसा के हालात का विश्लेषण करें, इसलिए मणिपुर हिंसा पर संसद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जानी चाहिए।'
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने लिखा कि 'मैं सभी से अपील करता हूं कि गृह मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की तुरंत बैठक बुलाई जाए ताकि मणिपुर जिस संकट का सामना कर रहा है, उसका जल्द समाधान किया जा सके। मैं उम्मीद करता हूं कि हम साथ मिलकर हालात सामान्य कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने घर को किया आग के हवाले, भीड़ ने आरएएफ पर बरसाए पत्थर

केंद्रीय मंत्री का आवास फूंका
बता दें कि मणिपुर में हिंसा शुरू हुए छह हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है और अभी भी राज्य में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार रात को भी इंफाल के कोंगबा इलाके में केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में उपद्रवियों ने आग लगा दी। हालांकि गनीमत ये रही कि घटना के समय केंद्रीय मंत्री केरल में थे और उनके घर पर कोई भी नहीं था। जिससे इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'बीती रात जो कुछ भी हुआ, उसे देखना दुखद है। मुझे बताया गया कि रात करीब 10 बजे 50 से ज्यादा उपद्रवियों ने मेरे घर पर हमला किया। शुक्र है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed