फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violance highways blockade life saving medicines fruits vegetables shortage

Manipur: हिंसा के बाद हाइवे बंद, मणिपुर में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी, सौ रुपए किलो बिक रहे आलू!

Sat, 20 May 2023 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 May 2023 08:53 AM IST
सार

मणिपुर ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोग घबराकर दवाएं खरीदकर अपने पास जमा कर रहे हैं, जिसकी वजह से जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक में तेजी से कमी आ रही है। 

विज्ञापन
manipur violance highways blockade life saving medicines fruits vegetables shortage
मणिपुर में दवाओं की कमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी हो रही है और आने वाले दिनों में अगर सप्लाई नहीं हुई तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। बता दें कि मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के चलते जगह जगह नेशनल हाइवे को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसकी वजह से राज्य में जरूरी चीजों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


नेशनल हाइवे ब्लॉक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीवन रक्षक दवाओं के अलावा मणिपुर में खाने-पीने की जरूरी चीजों की भी कमी हो रही है, जिसकी वजह से वहां दाम कई गुना बढ़ गए हैं। दरअसल कुकी जनजाति के लोगों ने कांगपोकपई जिले में नेशनल हाइवे 39 को ब्लॉक कर दिया है, जिसकी वजह से इंफाल दिमापुर रूट पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


जीवन रक्षक दवाएं और सब्जियां, फल महंगे
मणिपुर ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोग घबराकर दवाएं खरीदकर अपने पास जमा कर रहे हैं, जिसकी वजह से जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक में तेजी से कमी आ रही है। जरूरी दवाओं को लेकर मणिपुर आ रहे 26 ट्रक मणिपुर के बॉर्डर पर और असम में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बड़ी संख्या में लोग डायबिटिक, किडनी और हार्ट के मरीज हैं। ऐसे में लंबे समय तक दवाओं की कमी बीमार लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, सेना की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन और अन्य जरूरी सामान 

मणिपुर में फलों और सब्जियों के दाम भी कई गुना बढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिपुर के बाजार में इन दिनों कश्मीरी सेब की कीमतें 500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं आलू के दाम 70-100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं सरकार और सेना मणिपुर में हालात सामान्य करने में जुटी हैं। इसी के तहत हाल ही में 28 वाहनों का एक काफिला सेना और असम राइफल्स की सुरक्षा में नेशनल हाइवे से गुजरते हुए इंफाल पहुंचा। इन ट्रकों में रोजमर्रा का जरूरी सामान, तेल टैंकर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed