फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur six dead bodies recover doubt of naga community members tension

मणिपुर: पुलिस को मिले छह शव, नगा बंधकों के होने की आशंका; कांगपोकपी जिले में फैला तनाव

Thu, 11 Jun 2026 06:04 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jun 2026 06:04 AM IST
सार

मणिपुर में छह शव बरामद हुए हैं। आशंका है कि ये शव उन नगा लोगों को हो सकते हैं, जिन्हें बीते महीने अगवा किया गया था। शव मिलने के बाद से कांगपोकपी जिले में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
manipur six dead bodies recover doubt of naga community members tension
सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में पुलिस ने बुधवार को छह शव बरामद किए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि ये शव पिछले महीने से लापता छह नगा बंधकों के हो सकते हैं। हालांकि, अब तक मृतकों की औपचारिक पहचान नहीं हुई है और इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच व अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद   ही की जाएगी।
विज्ञापन


बीते माह किया गया था अगवा
पुलिस ने बताया कि 13 मई को लेइलोन वैफेई गांव से अगवा किए गए लोगों की तलाश में मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स के करीब 450 जवानों ने मंगलवार को संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग 24 घंटे तक चले इस अभियान में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों की भी मदद ली गई, जिसके बाद छह शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब एक दिन पहले ही 14 कुकी बंधकों को यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) की मध्यस्थता से रिहा कर सेनापति जिला प्रशासन को सौंपा गया था। यूएनसी ने कहा था कि यह कदम मानवीय आधार पर उठाया गया और छह लापता नगा बंधकों की तलाश के लिए सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे जातीय समूहों ने बनाया बंधक
13 मई को कोटलें क्षेत्र में हुए घातक हमले के बाद कांगपोकपी जिले के कोन्साखुल गांव के 18 नगाओं को पर कुकी समूहों ने बंधक बना लिया था। इसके जवाब में नगा समूहों ने 28 कुकी लोगों को बंधक बना लिया था। बाद में बातचीत के जरिये दोनों पक्षों के अधिकांश लोगों को रिहा कर दिया गया, लेकिन छह नगा बंधक और 14 कुकी बंदी अलग-अलग पक्षों के कब्जे में बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed