फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Situation normal in most areas curfew relaxed Surrendered weapons at many places Updates

Manipur: मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य, कर्फ्यू में दी गई ढील; कई जगह सरेंडर किए गए हथियार

Fri, 02 Jun 2023 04:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए प्रयास के बाद अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं। अब उपद्रवियों द्वारा खाली घरों में फायरिंग या आग लगाने की छिटपुट घटनाएं भी सामने नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन
Manipur: Situation normal in most areas curfew relaxed Surrendered weapons at many places Updates
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी। यहां सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा जिरिबाम में आठ घंटे (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच), थौबल और काकिंग में सात घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच), चुराचांदपुर और चंदेल में 10 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच), टेंग्नौपाल में आठ घंटे (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक), कांगपोकपी में 11 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक) और फेरजोल में 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) कर्फ्यू में ढील रहेगी। तामेंगलोंग, नोनी, सेनापति, उखरुल और कामजोंग में कर्फ्यू नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच मणिपुर पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर 140 हथियार सौंपे गए हैं। इनमें एसएलआर 29, कार्बाइन, एके, इंसास राइफल, इंसास एलएमजी, .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, .32 पिस्टल, एम16 राइफल, स्मोक गन और आंसू गैस, स्थानीय निर्मित पिस्तौल, स्टन गन, संशोधित राइफल, जेवीपी और ग्रेनेड लांचर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर पुलिस के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए प्रयास के बाद अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं। अब उपद्रवियों द्वारा खाली घरों में फायरिंग या आग लगाने की छिटपुट घटनाएं भी सामने नहीं आ रही हैं। कुल 37,450 लोग 272 राहत शिविरों में हैं, जिनमें स्थानीय, गांव और सामुदायिक हॉल शामिल हैं।


मणिपुर के सुरक्षा सलहकार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हथियार रखने वालों को सरेंडर करने की अपील की। गृह मंत्री के जाने के बाद राज्य में 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed