फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur polls: defectors are in difficulties

मणिपुर विधानसभा चुनाव : मुश्किल में दलबदलू

Tue, 28 Feb 2017 12:59 PM IST
रीता तिवारी/ इंफाल।
रीता तिवारी/ इंफाल। Updated Tue, 28 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Manipur polls: defectors are in difficulties

मणिपुर विधानसभा चुनावों में दलबदलू भारी मुश्किल में फंसे हैं। आम लोगों के बीच जाने पर उनको कई कड़वे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अक्सर सवाल करते हैं कि क्या आपने महज सत्ता के लिए ही अपनी बरसों पुरानी पार्टी छोड़ी है आपके लिए सत्ता बड़ी है या जनता। उनको इसके जवाब नहीं सूझ रहे हैं।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि कई नेताओं ने चुनावों के एलान के बाद टिकट नहीं मिलने की वजह से अपनी पार्टी बदल ली थी तो कुछ ने इस अंदेशे से पहले ही दूसरे दलों का दामन थाम लिया था। अब कुछ विधानसभा क्षेत्रों में तो स्थानीय कार्यकर्ता तक ऐसे नेताओं के लिए काम करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


एक भाजपा नेता सवाल करते हैं कि हम आखिर ऐसे नेता के लिए काम क्यों करें तो कल तक कांग्रेस में था। हमारा तो पूरा जीवन ही कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में बीता है। कांग्रेस ने जिन पूर्व भाजपा नेताओं को टिकट दिए हैं उनके इलाकों में भी यही स्थिति है। कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों की सूची में ऐसे दलबदलुओं की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबदलुओं को टिकट देने में पहले नंबर पर रही भाजपा को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई जगह टिकट की आस लगाए बैठे स्थानीय नेता भी इस बार सक्रिय चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed