{"_id":"5dc104008ebc3e939d46ca6b","slug":"manipur-policemen-and-civilian-injured-in-an-ied-blast-at-thangal-bazar-in-imphal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: इंफाल के बाजार में आईईडी धमाका, चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: इंफाल के बाजार में आईईडी धमाका, चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल
Tue, 05 Nov 2019 10:39 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
थंगल बाजार में आईईडी धमाका हो गया है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के इंफाल के थंगल बाजार में एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाका हो गया है। जिसमें चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बम धमाका थंगल बाजार में साढ़े नौ बजे हुआ। घायलों में इंफाल पश्चिमी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (संचालन), एक सब इंस्पेक्टर और दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। धमाके में एक नागरिक भी घायल हुआ। इसके अलावा कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल को बंद कर दिया गया है। इंफाल में मंगलवार को हुआ धमाका चार दिनों के अंदर दूसरी बार हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।