फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur News Three cadres of banned militant organization arrested more news in hindi

Manipur: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन कैडर गिरफ्तार, हथियार बरामद; मंत्री के निजी सहायक का अपहरण

Fri, 20 Sep 2024 06:42 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Sep 2024 06:42 PM IST
सार

मणिपुर के उपभोक्ता मामले मंत्री एल. सुसींद्रो के निवास के पास उनके निजी सहायक एस. सोमरेंद्र (43) का शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपहरण के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी भी समूह ने इस इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
Manipur News Three cadres of banned militant organization arrested more news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों कैडर प्रतिबंधित कंगलेई यावल कांबा लुप (केवाईकेए) संगठन से जुड़े
विज्ञापन

हैं। इन्हें गुरुवार को इंफाल पश्चिम के घरी क्षेत्र में सेकमाई और थांगमेइबंद क्षेत्रों में वसूली के मामले में पकड़ा गया। उनकी पहचान मैइबाम ब्रॉन्सन सिंह, युमनाम लंचेंबा और सउबाम नोंगपोकंगबा मीतई के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक उनके पास से एक 9 मिमी पिस्तौल, एक मैगजीन और जीवित गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन


मणिपुर में मंत्री के निजी सहायक का अपहरण
मणिपुर के उपभोक्ता मामले मंत्री एल. सुसींद्रो के निवास के पास उनके निजी सहायक एस. सोमरेंद्र (43) का शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपहरण के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी भी समूह ने इस इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले गुरुवार रात को सशस्त्र हमलावरों ने पूर्व मुख्य सचिव ओइनम नबकिशोर के निवास पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस के केस बरामद किए हैं। इस संबंध में बिश्नुपुर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed