फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Mob attacks ex-woman police officer's house for comments on ethnic strife

Manipur: हिंसा पर टिप्पणी को लेकर भीड़ ने पूर्व महिला पुलिस अधिकारी के घर पर किया हमला, फर्नीचर और शीशे तोड़े

Mon, 18 Dec 2023 10:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Dec 2023 10:48 PM IST
सार

Manipur: सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी। जिसमें बृंदा ने कथित तौर पर दावा किया कि इंफाल घाटी स्थित एक समूह के सदस्यों ने तीन मई को तोरबुंग में घरों में आग लगा दी थी। जिसके बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी थी।  

विज्ञापन
Manipur: Mob attacks ex-woman police officer's house for comments on ethnic strife
पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थौनाओजम बृंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर संकट पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराज महिलाओं के एक समूह ने सोमवार को यहां याइसकुल में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थौनाओजम बृंदा के आवास पर तोड़फोड़ की। जिस समय बृंदा के घर पर हमला किया गया, उस समय वह घर पर नहीं थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर जिले के तोरबुंग से एक निगरानी समूह मीरा पैबिस के सदस्यों ने कुछ फर्नीचर और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। महिलाएं बृंदा के आवास पर आईं और तीन मई को तोरबुंग में हुई हिंसा के संबंध में की गई उनकी कथित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण की मांग की।  
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी। जिसमें बृंदा ने कथित तौर पर दावा किया कि इंफाल घाटी स्थित एक समूह के सदस्यों ने तीन मई को तोरबुंग में घरों में आग लगा दी थी। जिसके बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों सहित सुरक्षा बल उनके घर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। बृंदा जून 2018 में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग बरामदगी के सिलसिले में सुर्खियों में आई थीं। जिसके बाद चंदेल स्वायत्त जिला परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने 2022 में जद (यू) के टिकट पर राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व पुलिस अधिकारी के घर आई मीरा पैबिस की एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा, 'तीन मई को जब हिंसा भड़की थी तब थौनाओजम कभी तोरबुंग नहीं गईं। उन्होंने उन लोगों की पीड़ाओं और भावनाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की, जिन्होंने अपने घरों और संपत्ति को खो दिया। प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि चुराचांदपुर जिले की एक सशस्त्र भीड़ ने हिंसा को अंजाम दिया।


मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद तीन मई को हिंसा भड़की थी। जिसके बाद से 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मणिपुर की आबादी में मैतई समुदाय की हिस्सेदारी करीब 53 फीसदी है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि आदिवासी (जिनमें नगा और कुकी शामिल हैं) 40 फीसदी हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed