Manipur: एमएलए जॉयकिसन बोले- अलग प्रशासन की मांग पूरी हुई तो विधायक पद से दे दूंगा इस्तीफा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में थांगमेइबंद निर्वाचन क्षेत्र से जद(यू) के टिकट पर जीते थे। वे बाद में चार अन्य जद (यू) विधायकों के साथ सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे...
विस्तार
मणिपुर के थांगमेइबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन ने सोमवार को कहा कि अगर अलग प्रशासन की मांग जोर पकड़ती है, तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे और लोगों से हाथ मिला लेंगे। उन्होंने कहा, अगर मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता और एकता से समझौता किया जाता है तो मैं जनता के आंदोलन में शामिल होऊंगा।
सोमवार को थांगमेइबंद में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए विधायक ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में राज्य सुरक्षा तैनाती के लिए लोगों की मांग पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण मोड़ पर अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के लिए अपनी सभी सुरक्षा टीम को वापस कर दिया।
उन्होंने कहा, मैं लड़ाई में सहायता करने के लिए अपनी सभी सुरक्षा टीम को आत्मसमर्पण करने के अपने वादे पर कायम हूं और ऐसा करने के लिए सभी प्रासंगिक दस्तावेज जमा किए हैं। लोगों को मुझसे ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की जरुरत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि राज्य बल जनशक्ति में पिछड़ रहे थे और उन्हें हर संभव प्रयास की आवश्यकता थी।