फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur meitei man rishikanta shot dead on camera visiting kuki fiancee churachandpur

Manipur: मंगेतर से मिलने गए युवक की हत्या, जान की भीख मांगता रहा युवक; सरकार ने किया 10 लाख के मुआवजे का एलान

Fri, 23 Jan 2026 01:27 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल Published by: नवीन पारमुवाल Updated Fri, 23 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

मणिपुर में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चुराचांदपुर में अपनी कुकी मंगेतर से मिलने गए एक 31 साल के मैतेई युवक को अगवा कर कैमरे पर गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में फिर से तनाव बढ़ गया।

विज्ञापन
manipur meitei man rishikanta shot dead on camera visiting kuki fiancee churachandpur
मणिपुर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में बुधवार शाम एक 31 वर्षीय मैतेई युवक की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक चुराचांदपुर में अपनी कुकी मंगेतर से मिलने गया था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया। इस घटना के बाद गुरुवार को पूरे मणिपुर में आक्रोश फैल गया और तनाव फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान 31 साल के एम ऋषिकांत के तौर पर हुई है। बुधवार शाम करीब 6.30 बजे चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग में उसकी मंगेतर के घर से सशस्त्र बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। कुछ घंटों बाद जिले के नटजांग गांव के पास उसका शव मिला। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


दस लाख के मुआवजे का एलान
इसी बीच मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को हत्या किए गए 29 वर्षीय मेइती युवक के परिजनों को 10 लाख रुपये का अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस घटना पर राज्य सरकार ने कमिश्नर (होम) एन अशोक कुमार के माध्यम से शोक व्यक्त किया और अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पहले राज्य गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने कहा था कि इस मामले की जांच एंटी-टेरर एजेंसी NIA को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान की भीख मांगता रहा ऋषिकांत
ऋषिकांत के परिवार वालों ने बताया कि वह नेपाल की एक फर्म में टेक्निकल इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह क्रिसमस से पहले अपनी मंगेतर से मिलने आया था और 19 दिसंबर से उसी के घर पर रह रहा था। हत्यारों ने उसकी मौत का विडियो भी बनाया।

ऋषिकांत अपनी जान की भीख मांगता रहा, इसके बावजूद उसे दो गोलियां मार दी गईं। इसके साथ ही हत्यारों ने मैसेज भी जारी किया, जिसमें लिखा था 'नो पीस, नो पोपुलर गवर्नमेंट'। इस हत्या के विरोध में गुरुवार को ऋषिकांत के पैतृक गांव काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ में विरोध प्रदर्शन हुए। स्थानीय लोगों ने वाबागई-सुगनू सड़क को जाम कर दिया।

वीडियो कॉल के जरिए शव की पहचान
खबरों के मुताबिक, दंपति ने चुराचांदपुर में रहने के लिए कुकी उग्रवादी समूहों के एक संगठन, कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) से इजाजत ली थी। हालांकि, केएनओ ने इस यात्रा के बारे में कोई भी जानकारी होने और उसकी मौत में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। गुरुवार को चुराचांदपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिवार के लोग चुराचांदपुर नहीं जा सकते थे, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शव की पहचान की। काकचिंग की एसपी एल प्रियदर्शिनी ने परिवार से मुलाकात की और पहचान प्रक्रिया में मदद की।


यह भी पढ़ें: Manipur: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद इंसाफ की मांग तेज, कुकी संगठनों ने उठाया अलग प्रशासन का मुद्दा

एनआईए करेगी मामले की जांच
मणिपुर लोक भवन ने बताया कि राज्यपाल ए के भल्ला ने लोकसभा सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के नेतृत्व वाले एक संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि मामले को पूरी और निष्पक्ष जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जा रहा है। जेएसी ने राज्यपाल से मिलकर ऋषिकांत सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। लोक भवन ने कहा, 'राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए कल रात से गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed