{"_id":"681e0293ff4ef68f2a0eb2c4","slug":"manipur-joint-operation-against-insurgency-and-extortion-12-arrested-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: उग्रवाद और जबरन वसूली के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: उग्रवाद और जबरन वसूली के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन, 12 गिरफ्तार
Fri, 09 May 2025 06:56 PM IST
Mayank Tripathi
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 May 2025 06:56 PM IST
सार
सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और जबरन वसूली के नेटवर्क के खिलाफ व्यापक संयुक्त अभियान चलाते हुए पिछले दो दिनों में विभिन्न संगठनों से जुड़े 12 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सुरक्षा बल
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और जबरन वसूली के नेटवर्क के खिलाफ व्यापक संयुक्त अभियान चलाते हुए पिछले दो दिनों में विभिन्न संगठनों से जुड़े 12 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इंफाल, थौबल, बिष्णुपुर और आसपास के जिलों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद की गई। जानकारी के दौरान संयुक्त ऑपरेशन में थौबल जिले से केसीपी (एमएफएल) के चार सदस्यों को गिरफ्तार। उनके पास हथियार, ग्रेनेड, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ।
इसी तरह से केसीपी के एक सदस्य को सेक्माई बाजार से पकड़ा गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अभियान में बुधवार को पुलिस ने अपहरण पीड़ित मोहम्मद सदाम हुसैन को रिम्स परिसर (लमफेल) से अपहरण के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर लिलोंग ब्रिज से यूएनएलएफ(पी) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, गोलियां, मोबाइल फोन, नकद राशि, आधार कार्ड और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इसी तरह से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) और अन्य गुटों से जुड़े 4 और कैडर विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किए गए। इस दौरान हथियार, गोलियां, नकदी, पहचान पत्र, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके साथ ही, राज्यव्यापी विशेष अभियान में 3 चोरी की गई गाड़ियां बरामद की गईं और 76 वाहनों से काले शीशे हटाए गए।