फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur Internet suspension lifted from valley districts cm n biren singh appeal use responsibly

Manipur: मणिपुर घाटी के पांच जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध हटा, सरकार की अपील-जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें

Mon, 16 Sep 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

मणिपुर के आयुक्त (गृह) एन अशोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल करने का फैसला किया है। 10 सितंबर को लोगों की भलाई और तनाव को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट पर अस्थायी निलंबन जारी किया गया था। 

विज्ञापन
manipur Internet suspension lifted from valley districts cm n biren singh appeal use responsibly
मणिपुर में कई जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध हटा - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर सरकार ने सोमवार को घाटी के जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगा अस्थायी निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। मणिपुर के आयुक्त (गृह) एन अशोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल करने का फैसला किया है। 10 सितंबर को लोगों की भलाई और तनाव को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट पर अस्थायी निलंबन जारी किया गया था। 
विज्ञापन


मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद निलंबित की गईं थी इंटरनेट सेवाएं
मणिपुर सरकार ने ब्रॉडबैंड सेवाओं पर 13 सितंबर को ही प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटा लिया था। मणिपुर में बीते दिनों हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों, महिलाओं ने डीजीपी और सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हालात को देखते हुए मणिपुर सरकार ने 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे से इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, थाउबल और काकचिंग जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन


सरकार की अपील- जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें
गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसी गतिविधियों से बचें, जिससे ऐसी परिस्थितियां पैदा हों कि भविष्य में फिर से इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करना पड़े। इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'राज्य में इंटरनेट प्रतिबंध हटा दिया जाएगा, और सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इंटरनेट का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी अनावश्यक या भड़काऊ सामग्री को साझा या पोस्ट करने से बचें, जो राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ सकती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed