{"_id":"65070a6f0423d5cedb0dd765","slug":"manipur-indian-army-soldier-abducted-and-killed-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुरः इंफाल में सेना के जवान की अपहरण कर हत्या, छुट्टी पर घर आया था सिपाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुरः इंफाल में सेना के जवान की अपहरण कर हत्या, छुट्टी पर घर आया था सिपाही
Sun, 17 Sep 2023 09:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:33 PM IST
सार
मृतक जवान सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में तैनात था और फिलहाल कांगपोकपी जिले के लेमाखोंग में तैनात था।
विज्ञापन
सेना के जवान की अगवा कर हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर में भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सेना के जवान का शव इंफाल के खुनिंगथेक गांव से मिला है। सिपाही की पहचान सेरतो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। मृतक जवान सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में तैनात था और फिलहाल कांगपोकपी जिले के लेमाखोंग में तैनात था।
तीन लोगों ने किया अपहरण
खबर के अनुसार, जवान छुट्टी पर इंफाल पश्चिम के तरुंग स्थित अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सुबह करीब 10 बजे कोम का उसके घर से अपहरण कर लिया। मृतक जवान के 10 वर्षीय बेटे ने बताया कि तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए थे। उस समय वह और उसके पिता बरामदे में काम कर रहे थे। बेटे ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसके पिता के सिर पर पिस्तौल रख दी और उसे एक सफेद वाहन में जबरदस्ती लेकर वहां से फरार हो गए।
सिर में गोली मारकर की गई हत्या
रविवार सुबह तक कोम की कोई खबर नहीं थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास सेना के जवान का शव इंफाल पूर्व के सोगोलमांग थाने के खुनिंगथेक गांव से बरामद हुआ। जवान के भाई और बहनोई ने उसके शव की पहचान की। अधिकारियों ने बताया कि जवान के सिर पर गोली का घाव था। सिपाही कॉम के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। वहीं सेना ने शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए एक टीम भेजी है।