फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur groups shootouts killed village volunteer in kangpokpi

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कई जगह हुई गोलीबारी, एक विलेज वॉलंटियर की मौत

Thu, 18 Jan 2024 04:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 18 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

गोलीबारी बुधवार रात को हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगचुप इलाके में हमला किया। इसके जवाब में विलेज वॉलंटियर्स ने जवाब में गोलीबारी की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक विलेज वॉलंटियर की गोली लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
manipur groups shootouts killed village volunteer in kangpokpi
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोलीबारी बुधवार रात को हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगचुप इलाके में हमला किया। इसके जवाब में विलेज वॉलंटियर्स ने जवाब में गोलीबारी की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक विलेज वॉलंटियर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टी मनोरंजन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बुधवार रात को इंफाल में कई जगह गोलीबारी की घटनाएं हुईं। हिंसा में हो रहीं हत्याओं के खिलाफ इंफाल घाटी में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की है कि हिंसा बंद होनी चाहिए और साथ ही उन्होंने इंटर एजेंसी यूनिफाइड कमांड के चेयरमैन को पद से हटाने की भी मांग की। बीते साल मणिपुर सरकार ने इंटर एजेंसी यूनिफाइड कमांड का प्रमुख कुलदीप सिंह को नियुक्त किया था। महिलाओं ने इंफाल के मुख्य बाजार से लेकर सीएम आवास और राजभवन तक मार्च किया। राजभवन से 300 मीटर दूर महिला प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। जिसके चलते प्रदर्शनकारी महिलाएं और सुरक्षाकर्मियों में झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 
विज्ञापन


इंफाल में कई जगह हुई गोलीबारी की घटनाएं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंफाल पश्चिमी जिले के फायेंग, कादंगबंद और कोतुर्क इलाकों में फायरिंग की घटनाएं हुईं। साथ ही पूर्वी इंफाल में सागोलमांग, कांगपोकपी में सिनाम कोम और बिश्नुपुर में इरेंगबम में भी गोलीबारी की घटनाएं हुईं। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात नियंत्रित किए। मणिपुर में बीते साल मई में जातीय हिंसा भड़की थी। जिसमें अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के बहुसंख्यक मैतई समुदाय को अल्पसंख्यक वर्ग का दर्ज देने के आदेश के बाद हिंसा भड़की। राज्य का कुकी और नगा समुदाय इस आरक्षण का विरोध कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed